सड़क पर ही नहीं, आवास में भी जमा होता है नाले का पानी
Updated at : 03 Jun 2017 8:22 AM (IST)
विज्ञापन

कई स्थानों पर लगा है कूड़े-कचरे का ढेर हाजीपुर : नगर का वार्ड नंबर 15, जहां सड़कें तो बनीं लेकिन नाले की समस्या दूर नहीं हो सकी. इस वार्ड में नाले का पानी लोगों की परेशानी का कारण बना हुआ है. वार्ड के कई मोहल्लों में नाले का पानी ओवरफ्लो होकर न सिर्फ सड़कों पर […]
विज्ञापन
कई स्थानों पर लगा है कूड़े-कचरे का ढेर
हाजीपुर : नगर का वार्ड नंबर 15, जहां सड़कें तो बनीं लेकिन नाले की समस्या दूर नहीं हो सकी. इस वार्ड में नाले का पानी लोगों की परेशानी का कारण बना हुआ है. वार्ड के कई मोहल्लों में नाले का पानी ओवरफ्लो होकर न सिर्फ सड़कों पर बल्कि आवासीय परिसरों में जमा हुआ है.
बुद्धा कॉलोनी की सड़क पर नरक का नजारा दिखता है, तो दूसरी ओर एसडीओ रोड के कई आवासीय परिसरों में नाले का पानी बह रहा है. मुख्य नाला नहीं होने के कारण छोटे-छोटे नालों से पानी निकलने का कोई विकल्प नहीं है. ज्यादातर मोहल्ले में तो नाला ही नहीं है और जहां नाले बने हैं, वे भी भरे हुए हैं. मुफ्ती मोहल्ले की सुशीला देवी, अर्चना देवी, नंदिनी देवी समेत अन्य महिलाएं परेशानी बयां करते हुए कहती हैं कि मोहल्ले में नाला नहीं होनेके चलते पानी निकासी की समस्या बनी हुई है. बरसात के मौसम में भारी परेशानी होती है, जब मुहल्ले की हर गली में पानी भर जाता है.
वार्डवासियों का कहना है कि यहां सड़कों का तो निर्माण हुआ, लेकिन नाला बनाने पर ध्यान नहीं दिया गया. नगर पर्षद के पूर्व सभापति हैदर अली इस वार्ड के पार्षद रहे हैं. पिछले पांच साल के दौरान वार्ड के विकास पर लगभग एक करोड़ रुपये खर्च हुए, लेकिन नाले की समस्या बनी रह गयी. इस बार के चुनाव में यह वार्ड अनारक्षित महिला सीट के रूप में रिजर्व हो गया. लोगों को समस्याओं का किया जायेगा. वार्ड में बहुत समस्याएं बहुत हैं.
वार्ड के विकास के लिए मेरे पति द्वारा किये गये काम का परिणाम है कि जनता ने मुझे सेवा का मौका दिया है. पिछले पांच साल के दौरान वार्ड में विकास के बहुत सारे काम हुए हैं.
जो काम शेष रह गये हैं, उसे पूरा करना मेरी प्राथमिकता होगी. वार्ड के जिस मुहल्ले में नाला नहीं है, वहां नाले का निर्माण होगा. बुद्धा कॉलोनी वाले रोड में बहुत जल्द नाला बन कर तैयार हो जायेगा. वार्ड में बड़े नाले का निर्माण कराया जायेगा, ताकि जल जमाव की समस्या दूर हो सके. वार्ड में सड़क की समस्या थी, जिसका समाधान हो चुका है. वार्ड की सड़कों का पक्कीकरण हो चुका है. मात्र दो सड़क बची हुई है, जिसकी योजना पहले से स्वीकृत है. अब इस पर काम पूरा होना है. रोशनी की समस्या भी दूर हो चुकी है.
वार्ड में सभी पोलों पर स्ट्रीट लाइट लगायी जा चुकी है. क्रांति चौक पर हाईमास्ट लाइट भी लगी है. मेरी समझ से नाले की समस्या रह गयी है. वार्डवासियों को इस समस्या से निजात दिलाना मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता में है. मेरी कोशिश होगी कि वार्ड नंबर 15 को शहर का सबसे साफ-सुथरा वार्ड बनाऊं. इसलिए स्वच्छता पर मेरा विशेष जोर होगा. हालांकि वार्ड में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन की सुविधा पहले से बहाल है. फिर भी इस व्यवस्था में जो त्रुटि होगी, उसे मैं दुरुस्त करूंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




