आपसी विवाद में मां-बेटी सहित तीन को पीटा
Updated at : 29 May 2017 4:17 AM (IST)
विज्ञापन

गोपालगंज : नगर थाना क्षेत्र के हजियापुर गांव में आपसी विवाद को लेकर मां-बेटी सहित तीन लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया गया. आसपास के लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल में भरती कराया गया. जानकारी के मुताबिक निधि कुमारी अपने मां व पिता के साथ किराये का मकान देखकर लौट रही थी. […]
विज्ञापन
गोपालगंज : नगर थाना क्षेत्र के हजियापुर गांव में आपसी विवाद को लेकर मां-बेटी सहित तीन लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया गया. आसपास के लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल में भरती कराया गया. जानकारी के मुताबिक निधि कुमारी अपने मां व पिता के साथ किराये का मकान देखकर लौट रही थी.
इसी दौरान रास्ते में आपसी विवाद को लेकर मां-बेटी सहित तीन लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया गया. पीड़िता के बयान पर थाने में दर्ज प्राथमिकी में बृजकिशोर उर्फ मुन्ना को नामजद अभियुक्त बनाया गया.
मांझा में दो वारंटी गिरफ्तार
मांझा. थाना क्षेत्र की पुलिस ने शनिवार की रात समकालीन अभियान के तहत शेख टोली गांव में छापेमारी कर दो वारंटियों को गिरफ्तार किया.
पुलिस अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर वारंटी हरिनारायण प्रसाद व संजय प्रसाद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




