मुखिया के हमले में घायल बीडीसी की गयी जान
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
मारपीट के बाद मारी गयी थी गोली जादोपुर (गोपालगंज) : जादोपुर थाना क्षेत्र के बरइपट्टी गांव में शनिवार की रात गोली लगने से घायल बीडीसी सदस्य की मौत हो गयी. हत्या की खबर मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी. रविवार की सुबह जादोपुर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर सदर अस्पताल […]
विज्ञापन
मारपीट के बाद मारी गयी थी गोली
जादोपुर (गोपालगंज) : जादोपुर थाना क्षेत्र के बरइपट्टी गांव में शनिवार की रात गोली लगने से घायल बीडीसी सदस्य की मौत हो गयी. हत्या की खबर मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी. रविवार की सुबह जादोपुर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया.
पुलिस ने इस मामले में भगवानपुर पंचायत के मुखिया सहित आठ लोगों को नामजद तथा चार अज्ञात को अभियुक्त बनाया है. मृतक बीडीसी बेतिया के नौतन थाना क्षेत्र के विशुनपुर गांव के निवासी संजय यादव थे. हत्या के बाद तनावपूर्ण व टकराव की स्थिति उत्पन्न हो गयी है. इधर, वारदात के दूसरे दिन भी आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है, जिससे पीड़ित परिजन और जनप्रतिनिधियों में आक्रोश व्याप्त है. थानाध्यक्ष विजय ओझा ने बताया कि वर्चस्व को लेकर हत्या हुई है. नौतन पुलिस के सहयोग से आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है.
क्या है पूरा मामला : बीडीसी सदस्य संजय यादव अपने भाई सिपाही यादव के साथ बाइक से अपने ही पंचायत के बीमार सरपंच रामचंद्र यादव से मिल कर लौट रहे थे. रास्ते में बोलेरो से पहुंचे स्थानीय पंचायत के मुखिया कन्हैया यादव और उनके गुर्गों ने लाठी-डंडे से हमला बोल दिया. घायल करने के बाद पैर में गोली मार दी गयी.
बीडीसी को मरा समझ कर सड़क पर छोड़कर हमलावर भाग निकले. इधर, सदर अस्पताल में इलाज के लिए भरती कराया गया. जहां, डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया था लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










