72 बोतल शराब के साथ एक धंधेबाज गिरफ्तार

Updated at : 29 May 2017 4:15 AM (IST)
विज्ञापन
72 बोतल शराब के साथ एक धंधेबाज गिरफ्तार

पातेपुर ग्रामीण/पातेपुर : थाने की पुलिस ने क्षेत्र की अजीजपुर चांदे पंचायत के कपसारा गांव से तीन कार्टनों में रखी 72 बोतल विदेशी शराब के साथ एक धंधेबाज को दबोच लिया, जबकि एक भागने में सफल रहा. पातेपुर थानाध्यक्ष रणधीर कुमार भट्ट ने बताया कि गश्ती के दौरान कपसारा गांव में शराब मंगवा कर ले […]

विज्ञापन

पातेपुर ग्रामीण/पातेपुर : थाने की पुलिस ने क्षेत्र की अजीजपुर चांदे पंचायत के कपसारा गांव से तीन कार्टनों में रखी 72 बोतल विदेशी शराब के साथ एक धंधेबाज को दबोच लिया, जबकि एक भागने में सफल रहा. पातेपुर थानाध्यक्ष रणधीर कुमार भट्ट ने बताया कि गश्ती के दौरान कपसारा गांव में शराब मंगवा कर ले जाने की फिराक में थे.

दोनों पुलिस को देख भागने लगे, किंतु एक को खदेड़ कर पुलिस ने पकड़ लिया, जबकि दूसरा भागने में सफल रहा. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त प्रमोद राय जंदाहा थाना क्षेत्र के महिपुरा का निवासी है. उसके पास से हरियाणा ब्रांड की रॉयल स्टेज विदेशी शराब जब्त की गयी. गिरफ्तार प्रमोद राय को जेल भेज दिया गया है. वहीं फरार दयानंद मंडल की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. इस मामले में दो को आरोपित बनाया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन