युवक की मौत के बाद परिजनों ने सदर अस्पताल में की तोड़फोड़

हाजीपुर (वैशाली) : सदर अस्पताल में बुधवार की देर रात एक युवक की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा किया़ आक्रोशित लोगों ने इमरजेंसी वार्ड में जम कर तोड़फोड़ की. इस दौरान अस्पताल परिसर में भगदड़ मच गयी. अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक से लेकर स्वास्थ्य कर्मी भाग खड़े हुए. घटना की सूचना मिलते […]
हाजीपुर (वैशाली) : सदर अस्पताल में बुधवार की देर रात एक युवक की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा किया़ आक्रोशित लोगों ने इमरजेंसी वार्ड में जम कर तोड़फोड़ की. इस दौरान अस्पताल परिसर में भगदड़ मच गयी. अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक से लेकर स्वास्थ्य कर्मी भाग खड़े हुए.
घटना की सूचना मिलते ही नगर इंस्पेक्टर पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे और स्थिति को संभाला. जानकारी के अनुसार, हाजीपुर पोखरा मोहल्ला वार्ड संख्या 18 के पूर्व वार्ड पार्षद बैधनाथ महतो का नाती कृष्ण कुमार नगर निकाय चुनाव को लेकर हाजीपुर आया हुआ था. सोनपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव निवासी कृष्ण कुमार कोलकाता में नौकरी करता था. बुधवार की देर शाम पोखरा मोहल्ला में उसकी संदिग्ध मौत हो गयी. परिजन उसे आननफानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे.
चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इसी बीच परिजनों ने हंगामा करते हुए अस्पताल में तोड़फोड़ करने लगे. उत्तेजित लोगों ने इमरजेंसी वार्ड के फर्निचर और अन्य उपकरणों को क्षतिग्रस्त कर दिया. इधर घटना की सूचना पाकर पहुंची नगर पुलिस से परिजनों ने डाक्टर के नहीं होने की शिकायत की. बाद में परिजन जौहरी बाजार स्थित एक निजी क्लीनिक में कृष्ण कुमार को लेकर गए. वहां भी चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इसके बाद शव को लेकर परिजन वहां से चले गए. समाचार भेजे जाने तक सदर अस्पताल में नगर पुलिस कैम्प कर रही थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




