आम के विवाद में मारपीट चार लोग हुए घायल

Updated at : 23 May 2017 3:31 AM (IST)
विज्ञापन
आम के विवाद में मारपीट चार लोग हुए घायल

महुआ : थाना क्षेत्र के समसपुरा पंचायत में अपने ही पेड़ में आम तोड़ना एक व्यक्ति को उस वक्त बहुत महंगा पड़ गया, जब भाई ने ही उसपर हमला बोल दिया. इस दौरान हुई मारपीट में चार लोग बुरी तरह से घायल हो गये. सभी को इलाज के लिए अनुमंडल हॉस्पिटल में भरती कराया गया. […]

विज्ञापन

महुआ : थाना क्षेत्र के समसपुरा पंचायत में अपने ही पेड़ में आम तोड़ना एक व्यक्ति को उस वक्त बहुत महंगा पड़ गया, जब भाई ने ही उसपर हमला बोल दिया. इस दौरान हुई मारपीट में चार लोग बुरी तरह से घायल हो गये. सभी को इलाज के लिए अनुमंडल हॉस्पिटल में भरती कराया गया. पीड़ित व्यक्ति ने एक आवेदन थाने में देकर दो महिला समेत पांच लोगों को आरोपित किया गया है.

जानकारी के अनुसार उक्त पंचायत के मोहनपुर धनराज उर्फ खिराचक गांव निवासी ब्रह्मदेव राय अपने बगीचा में लगे पेड़ से एक आम तोड़ लिया. इस पर उनके सहोदर भाई शकलदेव राय ने गाली गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी. जब तक ब्रह्मदेव कुछ समझ सकते कि शकलदेव के पुत्र राहुल कुमार, रवि कुमार के साथ अन्य परिजन भी मौके का फायदा उठा जम कर मारपीट करते हुए ब्रह्मदेव राय उसकी पत्नी सावित्री देवी, पुत्री गीता कुमारी तथा पूजा कुमारी बुरी तरह से घायल कर दिया. मारपीट की आवाज सुन कर घटनास्थल पर पहुंचे ग्रामीणों ने सभी घायलों को उठाकर इलाज के लिये अनुमंडल हॉस्पिटल में भरती कराया.

सूचना पर पहुंची पुलिस को एक बयान देकर ब्रह्मदेव राय ने शकलदेव राय,उसकी पत्नी लख्या देवी, पुत्र राहुल कुमार, रवि कुमार तथा पुत्री रोशनी कुमारी को आरोपित किया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन