मुजफ्फरपुर लूट कांड के अपराधी हुआ गिरफ्तार

हाजीपुर : मुजफ्फरपुर जिला के पारू थाना क्षेत्र से बंधन बैंक के कर्मचारी से एक लाख रुपये लूट कर भाग रहे तीन शातिर अपराधियों को चार थाने की पुलिस ने घेराबंदी कर बेलसर थाना क्षेत्र के समीप से बाइक पर सवार तीन अपराधियों को धर दबोचा. तलाशी में एक पिस्तौल, दो कटट्टा, आठ कारतूस, छ […]
हाजीपुर : मुजफ्फरपुर जिला के पारू थाना क्षेत्र से बंधन बैंक के कर्मचारी से एक लाख रुपये लूट कर भाग रहे तीन शातिर अपराधियों को चार थाने की पुलिस ने घेराबंदी कर बेलसर थाना क्षेत्र के समीप से बाइक पर सवार तीन अपराधियों को धर दबोचा. तलाशी में एक पिस्तौल, दो कटट्टा, आठ कारतूस, छ मोबाइल, एक बाइक एवं पच्चीस हजार रुपये नकद बरामद किया. मंगलवार की दोपहर मजुफ्फरपुर जिले के पारू थाना क्षेत्र के समीप से बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने बंधन बैंक के कर्मी से एक लाख रुपये लूट लिये थे. जिसकी सूचना वैशाली एसपी राकेश कुमार को दिया गया.
सूचना मिलते ही एएसपी के निर्देश पर एक टीम गठित की. टीम में भगवानपुर थानाध्यक्ष विक्रम आचार्य, गोरौल थानाध्यक्ष दिलीप कुमार, वैशाली थानाध्यक्ष सुमन कुमार एवं बेलसर ओपी के सुधीर कुमार को शामिल किया गया. वाहन चेकिंग के दौरान मुजफ्फरपुर की ओर से आ रही एक बाइक पुलिस चेकिंग को देखकर भागने लगे. पूछताछ में तीनों ने मुजफ्फरपुर बैंक से लूटे एक लाख रुपये एवं बेलसर ओपी से स्वर्ण व्यवसायी को गोली मार कर लूटपाट में अपनी संलिप्तता स्वीकार की. पकड़ा गये तीनों अपराधियों में एक अनिल सिंह दूसरा भीम सहनी दोनों जहानाबाद के बसंता का वहीं तीसरा मो जब्बार लालगंज थाना क्षेत्र के रेपुरा चौक का रहने वाला है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




