कटहल तोड़ने से मना करने पर महिला को पीटा

देसरी : देसरी थाना क्षेत्र के नयागंज गांव में कटहल तोड़ने से मना करने पर चार लोगों ने एक महिला के साथ मारपीट कर उसे जख्मी कर दिया. इस संबंध में नयागंज निवासी सुरेश साह की पत्नी मीना देवी ने देसरी थाने को एक आवेदन देकर कार्रवाई करने की मांग की है. आवेदन में कहा […]
देसरी : देसरी थाना क्षेत्र के नयागंज गांव में कटहल तोड़ने से मना करने पर चार लोगों ने एक महिला के साथ मारपीट कर उसे जख्मी कर दिया. इस संबंध में नयागंज निवासी सुरेश साह की पत्नी मीना देवी ने देसरी थाने को एक आवेदन देकर कार्रवाई करने की मांग की है. आवेदन में कहा गया है कि उसके कटहल के पेड़ से विट्टू कुमार ने कटहल तोड़ लिया था.
जब उक्त महिला ने उसके द्वारा कटहल तोड़ने का विरोध किया तो महिला के साथ युवक ने गाली गलौज करते हुए उसका बाल पकड़ कर जमीन पर पटक दिया और उसके साथ मारपीट की. मारपीट के दौरान संजीव कुमार, चिंटू कुमार और मिंटू कुमार ने लाठी, डंडा से मारकर सिर फोड़ कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया. मारपीट के दौरान सोने की लॉकेट छीन ली. महिला को जख्मी हालत में देसरी पीएचसी में इलाज के लिए लाया गया. जहां घायल महिला का इलाज किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




