पेड़ की डाल गिरने से एक घायल

Updated at : 30 Apr 2017 4:32 AM (IST)
विज्ञापन
पेड़ की डाल गिरने से एक घायल

एसडीओ को पूर्व में दिया जा चुका था आवेदन डाल गिरने से घायल व्यक्ति की हालत गंभीर हाजीपुर : नगर थाना क्षेत्र का कचहरी रोड, जहां हर समय सैकड़ों की संख्या में लोग आते- जाते रहते हैं. वहां उस समय शनिवार को अफरा-तफरी मच गयी. जब एक पेड़ की डाल टूट कर रोड़ से गुजर […]

विज्ञापन

एसडीओ को पूर्व में दिया जा चुका था आवेदन

डाल गिरने से घायल व्यक्ति की हालत गंभीर
हाजीपुर : नगर थाना क्षेत्र का कचहरी रोड, जहां हर समय सैकड़ों की संख्या में लोग आते- जाते रहते हैं. वहां उस समय शनिवार को अफरा-तफरी मच गयी. जब एक पेड़ की डाल टूट कर रोड़ से गुजर रहे एक व्यक्ति के ऊपर जा गिरी, जिससे वह व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया.
उसे स्थानीय लोगों की मदद से आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया. गांधी चौक निवासी विकास कुमार ने बताया कि गांधी चौक से राजेंद्र चौक के बीच हर समय सैकड़ों की संख्या में लोग आते-जाते हैं. पिछले दो साल से यह पेड़ सुख कर काफी झुका हुआ था.
कभी भी उक्त पेड़ के गिरने की आशंका से लोग डरे हुए थे. एक आवेदन भी सदर एसडीओ रवींद्र कुमार को दिया गया था. मगर प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गयी. शनिवार को उक्त व्यक्ति पर पेड़ की डाल गिरने के बाद उसकी हालत काफी गंभीर बतायी जा रही है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन के खिलाफ आक्रोश जताते हुए कहा कि अगर पहले ही इस सूखे पेड़ को काट कर हटा दिया जाता, तो यह हादसा नहीं होता.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन