महुआ में नशा खिला कर एक को लूटा

महुआ : भतीजी की शादी में कोलकाता से अपने घर महुआ लौट रहे एक परदेशी मजदूर को नशाखुरानी गिरोह द्वारा ट्रेन में नशा खिला कर बेहोश कर दिया गया तथा उसके पास से पैसा और कीमती सामान लूट लिये गये. घटना के 24 घंटे बाद जब मजदूर को होश आया, तब वह किसी तरह घर […]
महुआ : भतीजी की शादी में कोलकाता से अपने घर महुआ लौट रहे एक परदेशी मजदूर को नशाखुरानी गिरोह द्वारा ट्रेन में नशा खिला कर बेहोश कर दिया गया तथा उसके पास से पैसा और कीमती सामान लूट लिये गये. घटना के 24 घंटे बाद जब मजदूर को होश आया, तब वह किसी तरह घर पहुंच अपने साथ बीती घटना की जानकारी परिजनों को दी. इस घटना में गिरोह ने 10 हजार नकद समेत 30 हजार की लूट कर भाग निकला. जानकारी के अनुसार महुआ थाना क्षेत्र के सदापुर महुआ गांव निवासी ललित राय अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने के लिये बुधवार की रात कोलकाता से आनंद बिहार ट्रेन से घर आने के लिए चला था.
जसीडीह के समीप नशाखुरानी गिरोह के सदस्यों ने उन्हें अपना शिकार बना लिया, जिस कारण मजदूर गुरुवार के बजाय शुक्रवार की सुबह घर पंहुचा. लूट के शिकार हुए श्री राय ने बताया कि गिरोह के सदस्यों ने पहले नाम और पता पूछा और कहा कि आपको पटना जाना है, तो थोड़ा आराम कर लीजिए. जब मैं लेट गया, तभी नशा खिला पैसा और सामान लेकर भाग निकले. होश आने पर समय से 24 घंटे बाद अगले दिन सुबह में घर पहुंचा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




