धर्मापुर गांव में छापेमारी, 81 कार्टन शराब जब्त

वैशाली : पुलिस ने थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव में छापेमारी कर प्याज के बोरे के नीचे छिपा कर पंजाब से लायी गयी विदेशी शराब की एक बड़ी खेप पकड़ी है. चंडीगढ़ में निर्मित अंगरेजी शराब का 81 कार्टन ट्रक के नीचे रखा हुआ था. पुलिस को भ्रमित करने के लिए उसके ऊपर प्याज के […]
वैशाली : पुलिस ने थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव में छापेमारी कर प्याज के बोरे के नीचे छिपा कर पंजाब से लायी गयी विदेशी शराब की एक बड़ी खेप पकड़ी है. चंडीगढ़ में निर्मित अंगरेजी शराब का 81 कार्टन ट्रक के नीचे रखा हुआ था. पुलिस को भ्रमित करने के लिए उसके ऊपर प्याज के बोरे रख दिये गये थे. बरामद शराब की कीमत साढ़े बारह लाख बतायी गयी है. सभी बोतलों पर सेल फॉर वनली पंजाब अंकित है. इस सिलसिले में पुलिस ने एक धंधेबाज और दो मजदूरों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने मौके से पंजाब नंबर की ट्रक और एक पिकअप वैन जब्त किया है. धंधेबाज ट्रक से शराब उतरवा कर पिकअप वैन पर लोड करवा रहा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




