शुक्रवार को भी हुई पार्ट थ्री की प्रायोगिक परीक्षा

Updated at : 28 Apr 2017 11:32 PM (IST)
विज्ञापन
शुक्रवार को भी हुई पार्ट थ्री की प्रायोगिक परीक्षा

महुआ नगर : महुआ के एनएन कॉलेज, सिंघाड़ा में टीडीसी थर्ड पार्ट ऑनर्स मनोविज्ञान की प्रायोगिक परीक्षा शुक्रवार से शुरू हो गयी. मनोविज्ञान के विभागाध्यक्ष सुरेश प्रसाद सिंह ने बताया कि यहां पातेपुर एवं जंदाहा के परीक्षार्थियों के भी परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं, जिनका तिथिवार कार्यक्रम तय कर लिया गया है. कार्यक्रम के मुताबिक […]

विज्ञापन

महुआ नगर : महुआ के एनएन कॉलेज, सिंघाड़ा में टीडीसी थर्ड पार्ट ऑनर्स मनोविज्ञान की प्रायोगिक परीक्षा शुक्रवार से शुरू हो गयी. मनोविज्ञान के विभागाध्यक्ष सुरेश प्रसाद सिंह ने बताया कि यहां पातेपुर एवं जंदाहा के परीक्षार्थियों के भी परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं, जिनका तिथिवार कार्यक्रम तय कर लिया गया है.

कार्यक्रम के मुताबिक मनोविज्ञान की परीक्षा आगामी 5 मई तक संचालित होगी. छात्र राकेश कुमार, मनोज कुमार, मोहम्मद इकबाल, रत्नेश कुमार एवं छात्रा रोशनी कुमारी, सिंगल कुमारी, संगीता कुमारी, प्रतिदि कुमारी, संजु कुमारी तथा प्रियंका कुमारी सहित अन्य परीक्षार्थियों ने शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा दी.

वहीं कॉलेज प्रबंधन की ओर से परीक्षा के सफल संचालन हेतु नामांकन प्रभारी प्रो शिवशरण सिंह, प्रो सुरेश प्रसाद सिंह, प्रो संजय जायसवाल, प्रो महेश सिंह तथा कॉलेज कर्मी भागवत भगत, अजीत कुमार, रामलगन सिंह सहित अन्य प्रयत्नशील दिखे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन