जंकशन के डीजल लॉबी के चल रहा है 36 घंटे की हड़ताल
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
दस सूत्री मांगों के समर्थन में देश व्यापी आंदोलन सोनपुर : अपनी मांगों को लेकर सोनपुर रेल मंडल मुख्यालय के समीप भूख हड़ताल कर रहे रनिंग रेलकर्मियो की हालत बिगड़ी. रेल अधिकारी के निर्देश पर मंडल चिकित्सालय से पहुंचे, चिकित्साकों ने धरना दे रहे लोगो को अस्पताल पहुंचाया. यहां ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन […]
विज्ञापन
दस सूत्री मांगों के समर्थन में देश व्यापी आंदोलन
सोनपुर : अपनी मांगों को लेकर सोनपुर रेल मंडल मुख्यालय के समीप भूख हड़ताल कर रहे रनिंग रेलकर्मियो की हालत बिगड़ी. रेल अधिकारी के निर्देश पर मंडल चिकित्सालय से पहुंचे, चिकित्साकों ने धरना दे रहे लोगो को अस्पताल पहुंचाया. यहां ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन तथा ऑल इंडिया गार्ड काउंसिल के संयुक्त तत्वावधान मे रनिंग स्टाफ अपनी मांगो को लेकर मंगलवार से भूख हड़ताल कर रहे है. इसी बीच बुधवार को इन मे से कुछ की तबीयत बिगड़ गयी.
इधर कुछ पलों के व्यवधान के बाद रेल कर्मियों का कार्यक्रम जारी रहा. इस बीच रेल प्रशासन के खिलाफ जम कर नारेबाजी की गयी. कार्यक्रम के दौरान काउंसिल तथा एसोसिएशन के नेताओं ने अपने संबोधन में कहा कि भूख और विपरीत मौसम भी हमारे संघर्ष को नहीं रोक सकता. इस बीच नेताओं ने सातवें वेतन आयोग में सुधार की चर्चा करते हुए कहा कि रनिंग कर्मचारीयो की वेतन विसंगतियों को दूर किया जाये. बिना ब्रेक यान व गार्ड के गाड़ी चलवाना बंद करे.
रनिंग विभाग के सभी पदों को अविलंब भरना होगा. यूनियन के नेताओं ने कहा कि रनिंग भत्ते पर गठित एंपावर कमेटी को रद्द करे. कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष हरेन्द्र कुमार यादव ने की. कार्यक्रम को क्षेत्रीय अध्यक्ष दिनेश प्रसाद श्रीवास्तव,काउंसिल के क्षेत्रीय अध्यक्ष उदय शंकर सिंह, मंडल मंत्री पिनाकी नन्दन तथा एल. बी. राय, शिव शंकर मंडल, शंभु कुमार, मंडल अध्यक्ष प्रभुनाथ राय आदि ने संबोधित किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










