पंचतत्व में विलीन हो गये शहीद अभय कुमार

हाजीपुर : सुकमा में हुए नक्सली हमले में शहीद जंदाहा प्रखंड क्षेत्र के लोमा गांव के अभय कुमार चौधरी बुधवार को पंचतत्व में विलीन हो गये. पूरे राजकीय सम्मान के साथ महनार के हसनपुर घाट पर उनका अंतिम संस्कार हुआ. शहीद के गांव लोमा के लोग तो काफी तादाद में उनकी शवयात्रा में शरीक हुए […]
हाजीपुर : सुकमा में हुए नक्सली हमले में शहीद जंदाहा प्रखंड क्षेत्र के लोमा गांव के अभय कुमार चौधरी बुधवार को पंचतत्व में विलीन हो गये. पूरे राजकीय सम्मान के साथ महनार के हसनपुर घाट पर उनका अंतिम संस्कार हुआ. शहीद के गांव लोमा के लोग तो काफी तादाद में उनकी शवयात्रा में शरीक हुए ही, साथ ही आसपास के लोग भी बुधवार को शहीद के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन को बेताब दिखे. शहीद की पत्नी,उनकी मां और अन्य परिजनों का दर्द उनसे देखा नहीं जाता. अभय की शहादत ने उनकी पत्नी तान्या को गम के अंधेरे में जीने को विवश कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




