सड़क पार करने के दौरान वृद्ध की मौत

जंदाहा : हाजीपुर-जंदाहा एनएच 103 पर बिशनपुर हाट पर मंगलवार की अहले सुबह जाइलो की ठोकर से एक व्यक्ति की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. इसको लेकर आक्रोशित लोगों ने घंटों एनएच को जाम रखा. घटना सोमवार की सुबह करीब पांच बजे उस वक्त हुई, जब बिशनपुर हाट निवासी 60 वर्षीय शिवचंद्र शाह अपने […]
जंदाहा : हाजीपुर-जंदाहा एनएच 103 पर बिशनपुर हाट पर मंगलवार की अहले सुबह जाइलो की ठोकर से एक व्यक्ति की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. इसको लेकर आक्रोशित लोगों ने घंटों एनएच को जाम रखा. घटना सोमवार की सुबह करीब पांच बजे उस वक्त हुई, जब बिशनपुर हाट निवासी 60 वर्षीय शिवचंद्र शाह अपने आवास से निकल कर एनएच के उस पार शौच के लिए जा रहा था.
इसी बीच जंदाहा की ओर से तेज गति से वाहन चलाते हुए चालक ने अपना संतुलन खो दिया और सड़क पार कर रहे श्री शाह को जोरदार टक्कर मार दी. ठोकर मारने के बाद वाहन चालक अपनी गाड़ी लेकर भाग निकला. घटना की सूचना पर जंदाहा थानाध्यक्ष आदि पहुंच गये थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




