सहदेई के ट्रकचालक की पटना में हादसे में मौत

Updated at : 26 Apr 2017 4:24 AM (IST)
विज्ञापन
सहदेई के ट्रकचालक की पटना में हादसे में मौत

देसरी : सहदेई बुजुर्ग ओपी क्षेत्र के पोहियार के एक ट्रक चालक पटना में दो ट्रकों के बीच हुई टक्कर में घायल गया था. उसका इलाज जख्मी हालत में पीएमसीएच में चल रहा था. उसकी मौत मंगलवार की सुबह इलाज के दौरान हो गयी. मृतक पोहियार निवासी नागेंद्र प्रसाद सिंह का 25 वर्षीय पुत्र राहुल […]

विज्ञापन

देसरी : सहदेई बुजुर्ग ओपी क्षेत्र के पोहियार के एक ट्रक चालक पटना में दो ट्रकों के बीच हुई टक्कर में घायल गया था. उसका इलाज जख्मी हालत में पीएमसीएच में चल रहा था. उसकी मौत मंगलवार की सुबह इलाज के दौरान हो गयी. मृतक पोहियार निवासी नागेंद्र प्रसाद सिंह का 25 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार था. ग्रामीणों ने बताया कि राहुल ट्रक चला कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था. वह रविवार की सुबह बालू लाने के लिए कोईलवर जा रहा था.

जैसे हो पटना के दानापुर-खगौल रोड में सगुना मोड़ के पास पहुंचा कि सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी. इसमें राहुल बुरी तरह से घायल हो गया था. उसे इलाज के लिए पीएमसीएच में भरती कराया गया. वहां इलाज के दौरान मंगलवार की सुबह उसकी मौत हो गयी. मृतक युवक राहुल चार भाइयों में दूसरा था. वह अविवाहित था. उधर, राहुल की मौत होने की सूचना जैसे ही गांव के लोगों को हुई कि गांव में मातम छा गया. परिवार के लोगों का रो-रो के बुरा हाल हो गया है और सभी सदमे में हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन