मछली व्यवसायी गोलीकांड में दो अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज

Updated at : 25 Apr 2017 3:55 AM (IST)
विज्ञापन
मछली व्यवसायी गोलीकांड में दो अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज

हाजीपुर : शहर के डाकबंगला रोड स्थित मछली व्यवसायी को गोली मार कर साढ़े चार लाख लूट लेने के मामले में विनोद कुमार सिंह ने अज्ञात दो अपराधियों के खिलाफ नगर थाना में एक प्राथमिकी दर्ज करायी. प्राथमिकी में बताया की शनिवार और रविववर को बैंक बंद होने के वजह से दूकान के दो दिन […]

विज्ञापन

हाजीपुर : शहर के डाकबंगला रोड स्थित मछली व्यवसायी को गोली मार कर साढ़े चार लाख लूट लेने के मामले में विनोद कुमार सिंह ने अज्ञात दो अपराधियों के खिलाफ नगर थाना में एक प्राथमिकी दर्ज करायी. प्राथमिकी में बताया की शनिवार और रविववर को बैंक बंद होने के वजह से दूकान के दो दिन की बिक्री साढ़े चार लाख रुपये बैंक में जाम करने के लिये बैंक में लेकर डाकबंगला रोड स्थित अपने दूकान पैदल आ रहा था. जहां डाकबंगला रोड़ के समीप बाइक सवार दो अपराधियों ने मुझे रोक दिया.

जब तक में कुछ समझ पाता उसमें से एक अपराधी ने मेरे हाथ गोली चला दिया. अपने बचाव को लेकर मैने उसकी रिल्वर को छिन कर फेक दिया. उसी क्रम में बाइक पर बैठा दूसरे ने मेरा बैंग लूट लिया और दोनो अपराधी बाइक पर सवर हो कर गांधी चौक की तरफ भाग निकले.

क्या कहते है नगर थानाध्यक्ष
डाकबंगला रोड के समीप बाइक सवार दो अपराधियों ने मछली व्यवसायी विनोद कुमार सिंह को गोली मार कर उनके पास से साढ़े चार लाख रुपये लूट कर फरार हो गये है. घटनास्थल से एक पिस्टल और एक खोका बरामद किया गया है. पुलिस का दावा है कि इसी पिस्टल से अपरधियों ने व्यवसायी को गोली मारी थी. बरामद की गयी पिस्टल की जांच की जा रही है.
सुनील कुमार सिंह, नगर थानाध्यक्ष
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन