आर्सेनिकयुक्त पानी पी रहे लोग

Updated at : 20 Apr 2017 4:05 AM (IST)
विज्ञापन
आर्सेनिकयुक्त पानी पी रहे लोग

परेशानी . देसरी में बना जलापूर्ति केंद्र 14 वर्षों से पड़ा है बंद पानी पी कर हो रहे बीमार देसरी : प्रखंड क्षेत्र की जहांगीरपुर शाम पंचायत के ममरेजपुर स्थित जलापूर्ति केंद्र 14 वर्षों से ठप पड़ा हुआ है. इसके कारण दो गांव के लोग आर्सेनिक युक्त पानी पीने को मजबूर हो रहे हैं. जलापूर्ति […]

विज्ञापन

परेशानी . देसरी में बना जलापूर्ति केंद्र 14 वर्षों से पड़ा है बंद

पानी पी कर हो रहे बीमार
देसरी : प्रखंड क्षेत्र की जहांगीरपुर शाम पंचायत के ममरेजपुर स्थित जलापूर्ति केंद्र 14 वर्षों से ठप पड़ा हुआ है. इसके कारण दो गांव के लोग आर्सेनिक युक्त पानी पीने को मजबूर हो रहे हैं. जलापूर्ति केंद्र का वर्ष 2000 में निर्माण कराया गया था. इसका शिलान्यास 22 जून,1999 में तत्कालीन पीएचइडी मंत्री दिवंगत मुंशीलाल राय ने किया था. जलापूर्ति केंद्र शिलान्यास के एक वर्ष के बाद तैयार होकर चालू हो गया था. धर्मपुर एवं ममरेजपुर के लोगों के बीच शुद्ध पेयजल की आपूर्ति होने लगी थी.
लेकिन यह केंद्र लगभग ढाई वर्ष के बाद खराब होकर ठप पड़ गया, जो आज तक बंद पड़ा है. सरकारी मद से लाखों के खर्च से बाद ठप जलापूर्ति केंद्र को यू ही छोड़ देने से यहां के हजारों लोग शुद्ध पेयजल के लिए भटक रहे हैं. विभाग की उदासीनता के कारण यहां के लोग आर्सेनिक युक्त पानी पी रहे हैं. वहीं बंद पड़े जलापूर्ति केंद्र में लगी लाखों की मशीनें जंग लग कर खराब होने के कगार पर हैं. वहीं जब अधिक गरमी पड़ती है, तो जल स्तर काफी नीचे चला जाता है. उस समय लोगों को पानी के लिए भटकना पड़ता है. गांव में मात्र चार-पांच ही ऐसे चापाकल हैं, जो गहराई तक गड़े हुए है, जिन पर लोग आश्रित है. सरकारी दस्तावेज के अनुसार ममरेजपुर में पांच सौ और धर्मपुर रामराय में 13 हजार 172 लोग बसते हैं. सभी आर्सेनिक युक्त पानी पी रहे हैं. ग्रामीणों ने बंद पड़े जलापूर्ति केंद्र को चालू करने की दिशा में कई बार विभाग, मंत्री व विधायक से गुहार लगायी, लेकिन इस ओर किसी ने ध्यान देना मुनासिब नहीं समझा.
चालू करने की उठी मांग
बंद पड़े जलापूर्ति केंद्र को चालू करने की मांग स्थानीय विधायक सह कला संस्कृति मंत्री शिवचंद्र राम से मुखिया इंदु देवी, राजद नेता प्रवीण राय, बैद्यनाथ राय, साधु राय, प्रमुख रामजन्म राय, समिति सदस्य मुरली प्रसाद मुकेश ने की है. इस संबंध में बीडीओ अभ्युदय ने बताया कि जलापूर्ति केंद्र को चालू करने के लिए संबंधित विभाग को लिखा गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन