अपराधियों ने व्यवसायी को गोली मारी

हाजीपुर/बिदुपुर : हाजीपुर-महनार मुख्य मार्ग पर गुरुवार को दिनदहाड़े एक व्यवसायी को गोली मार कर रुपये लूट लिये गये. घटना बिदुपुर थाना क्षेत्र के कंचनपुर गांव स्थित मध्य विद्यालय के समीप हुई. एक बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया. घायल रीतेश कुमार गंगा ब्रिज थाना क्षेत्र के नवादा मंगुराही गांव निवासी […]
हाजीपुर/बिदुपुर : हाजीपुर-महनार मुख्य मार्ग पर गुरुवार को दिनदहाड़े एक व्यवसायी को गोली मार कर रुपये लूट लिये गये. घटना बिदुपुर थाना क्षेत्र के कंचनपुर गांव स्थित मध्य विद्यालय के समीप हुई. एक बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया. घायल रीतेश कुमार गंगा ब्रिज थाना क्षेत्र के नवादा मंगुराही गांव निवासी सह पूर्व पंचायत सचिव राजेश रौशन का पुत्र है. यह घटना तब हुई जब वह रजासन गांव निवासी अपने नाना नंदकिशोर चौधरी के माईल स्थित मिक्सचर फैक्टरी से हाजीपुर जा रहा था.
अपराधियों ने उसके सीने में गोली मार कर उसके पास से एक बैग लूट लिया है. बैग में लैपटॉप और रुपये थे. हालांकि रुपये कितने थे, यह स्पष्ट नहीं हो सका है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




