हंिसये से प्रहार कर मजदूर की हत्या

Updated at : 03 Mar 2017 5:00 AM (IST)
विज्ञापन
हंिसये से प्रहार कर मजदूर की हत्या

हाजीपुर : सदर थाना क्षेत्र के बलवाकोआरी गांव में गुरुवार की देर शाम एक मजदूर की हंसुआ से प्रहार कर हत्या कर दी गयी. मृतक 45 वर्षीय भदई मांझी बलवाकोआरी गांव निवासी भोला मांझी का पुत्र था. घटना का कारण पूर्व का विवाद बताया गया. घटना के विरोध में परिजन शव लेकर सदर अस्पताल पहुंचे […]

विज्ञापन

हाजीपुर : सदर थाना क्षेत्र के बलवाकोआरी गांव में गुरुवार की देर शाम एक मजदूर की हंसुआ से प्रहार कर हत्या कर दी गयी. मृतक 45 वर्षीय भदई मांझी बलवाकोआरी गांव निवासी भोला मांझी का पुत्र था. घटना का कारण पूर्व का विवाद बताया गया. घटना के विरोध में परिजन शव लेकर सदर अस्पताल पहुंचे और हंगामा करने लगे. इधर, घटना की सूचना मिलते ही सदर प्रखंड के पदाधिकारी सदर अस्पताल पहुंचे. मृतक के परिजनों को पारिवारिक लाभ योजना के तहत 20 हजार रुपये दिये गये.

इसके बाद लोग शांत हुए. मृतक की पत्नी गिरजा देवी ने बताया कि गांव में ही पूर्व के विवाद को लेकर उसके पति की हत्या की गयी है. इधर गांव के एक मजदूर की हत्या कर दिये जाने की जानकारी मिलते ही गांव वाले सदर अस्पताल पहुंच कर हंगामा करने लगे. आक्रोशित लोग हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग कर रहे थे. बाद में सदर प्रखंड के जीपीएस राजनारायण सिंह और पंचायत सचिव ठाकुर प्रमोद नारायण सिंह सदर अस्पताल पहुंचे. अस्पताल परिसर में मृतका की पत्नी गिरजा देवी को पारिवारिक लाभ योजना के तहत बीस हजार रुपये का चेक सौंपा.

क्या कहते हैं अधिकारी
मामूली विवाद में हंसुआ से प्रहार किया गया. मृतक मजदूर था.
सुबोध कुमार मिश्रा, थानाध्यक्ष, सदर थाना
सड़क हादसे में एक की मौत
महुआ-ताजपुर रोड को हरपुर वेलवा चौक के समीप किया जाम
संवाददाता4महुआ
महुआ-ताजपुर मार्ग के हरपुर वेलवा चौक पर गुरुवार को ट्रक से कुचल कर एक ठेलाचालक की मौत हो गयी. मृतक 32 वर्षीय टुनटुन पासवान महुआ थाना क्षेत्र के जहांगीरपुर सलखन्नी गांव निवासी जग्रनाथ पासवान का पुत्र था. घटना के विरोध में आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर वाहनों की आवाजाही को ठप कर दिया. जानकारी के अनुसार टुनटुन पासवान ठेला लेकर घर लौट रहा था. इसी दौरान महुआ की ओर से आ रहे एक ट्रक ने हरपुर चौक के समीप उसके ठेले में टक्कर मार दी.
टुनटुन ठेले से गिर कर बीच सड़क पर आ गिरा. ट्रक लेकर भगाने के क्रम में चालक उसे कुचल दिया. उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. घटना के बाद चालक ट्रक लेकर वहां से भाग निकला. इधर, स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी. टुनटुन की मौत की खबर मिलते ही उसके घर में कोहराम मच गया. घटना की जानकारी पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गये. लोगों ने शव को सड़क पर रख जाम कर दिया और महुआ-ताजपुर मार्ग पर वाहनों की आवाजाही ठप कर हंगामा करने लगे. सड़क जाम की सूचना मिलते ही महुआ थाने की पुलिस वहां पहुंची. पुलिस के पहुंचते ही जाम कर रहे लोग और उग्र हो गये. पुलिस को आक्रोशित लोगों के गुस्से का खामियाजा भुगतना पड़ा.घंटों मशक्कत के बाद पुलिस ने लोगों को समझा-बुझा कर शांत कराया. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया.
क्या कहते हैं अधिकारी
ट्रक से कुचल कर एक ठेला चालक की मौत हुई है. घटना के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया. मृतक के पिता के बयान पर अज्ञात ट्रक के चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पोस्टमार्टम कराने के लिए शव हाजीपुर भेजा गया है. ट्रक और चालक की पहचान के लिए स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है.
भागीरथ प्रसाद, थानाध्यक्ष, महुआ
जदयू विधान पार्षद संजय सिंह को धमकी देने वाला वैशाली से गिरफ्तार
पटना . जदयू के मुख्य प्रवक्ता व विधान पार्षद संजय सिंह को जान से मारने की धमकी देने वाले छुटभैया नेता मुरली मनोहर उर्फ ललन पटेल को वैशाली के महुआ के कन्हौली स्थित उसके गांव से सचिवालय पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. इसके पास से वह मोबाइल व सीम भी बरामद कर लिया गया है, जिसका उपयोग उसने धमकी देने में प्रयुक्त किया था. इस मामले में जदयू प्रवक्ता ने 27 फरवरी को सचिवालय थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी थी और जानकारी दी थी कि उनके मोबाइल पर किसी ने फोन कर जान से मारने की धमकी दी. पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली और फिर जिस मोबाइल से धमकी मिली थी, उसका सीडीआर निकाला गया. इसके बाद पुलिस उसके गांव तक पहुंच गयी. काफी नाटकीय ढ़ंग से पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार किया.
सचिवालय पुलिस के अनुसार आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन