तीसरे दिन भी अनशन जारी बिगड़ने लगी अनशनकारियों की हालत

हाजीपुर : निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा शहर के गांधी चौक पर शुरू किया गया अनशन गुरुवार को तीसरे दिन भी जारी रहा. इस बीच अनशनकारियों की हालत बिगड़ने लगी है. अनशन पर बैठे 93 वर्षीय बुजुर्ग समाजसेवी चंद्रदीप नारायण सिंह की सेहत बुधवार की शाम से ही गड़बड़ाने लगी थी. […]
हाजीपुर : निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा शहर के गांधी चौक पर शुरू किया गया अनशन गुरुवार को तीसरे दिन भी जारी रहा. इस बीच अनशनकारियों की हालत बिगड़ने लगी है. अनशन पर बैठे 93 वर्षीय बुजुर्ग समाजसेवी चंद्रदीप नारायण सिंह की सेहत बुधवार की शाम से ही गड़बड़ाने लगी थी. हल्ला बोल संगठन के तत्वावधान में मंगलवार से शुरू हुये अनिश्चितकालीन अनशन के तीसरे दिन भी प्रशासन द्वारा अनशनकारियों की कोई सुधि नहीं ली गयी.
अनशन पर बैठने वालों में हल्ला बोल के संयोजक निशांत गांधी, अमरेश कुमार सिंह, प्रेम सिंह कुशवाहा एवं विजय स्वामी शामिल हैं. सभी अनशनकारियों की हालत बिगड़ने लगी है. गुरूवार को विधान पार्षद विशुनदेव राय, वैशाली सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक के उपाध्यक्ष प्रेम कुमार, ई. रामपुकार सिंह, हाइकोर्ट के अधिवक्ता सुरेश कुमार, राष्ट्रीय भ्रष्टाचार मुक्ति मोर्चा के संयोजक अखिलेश्वर पाठक, बचपन बचाओ आंदोलन के राज्य समन्वयक अजय कुमार,
मानव सेवा भारती के सचिव रूपेश कुमार, मुखिया लक्ष्मी गुप्ता, अंजु सिंह, चन्द्रकला सिंह, अशोक कुमार बुंदेल, सुनील, संतोष सावन समेत अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं ने अनशन स्थल पर आकर आंदोलन का समर्थन किया. विचार प्रकट करते हुए वक्ताओं ने अनशनकारियों का हौसला बढ़ाया और जिला प्रशासन पर संवेदनहीनता का आरोप लगाया. सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के संयोजक रामबाबू रेम्बो ने अपनी टीम के साथ गीत-संगीत का कार्यक्रम प्रस्तुत किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




