हथियार दिखा 2.35 लाख लूटे

Updated at : 02 Mar 2017 3:59 AM (IST)
विज्ञापन
हथियार दिखा 2.35 लाख लूटे

अपराध. बाइक सवार तीन अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम देसरी/सहदेई बुजुर्ग : महनार से सहदेई जाने वाली सड़क पर सहदेई ओपी क्षेत्र स्थित चकेयाज गिरधारी चौक के पास बाइक सवार तीन अपराधियों ने बंधन बैंक के कर्मी से दिनदहाड़े पिस्तौल के बल पर 2 लाख 35 हजार रुपये लूट लिया. घटना उस समय घटी […]

विज्ञापन

अपराध. बाइक सवार तीन अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम

देसरी/सहदेई बुजुर्ग : महनार से सहदेई जाने वाली सड़क पर सहदेई ओपी क्षेत्र स्थित चकेयाज गिरधारी चौक के पास बाइक सवार तीन अपराधियों ने बंधन बैंक के कर्मी से दिनदहाड़े पिस्तौल के बल पर 2 लाख 35 हजार रुपये लूट लिया. घटना उस समय घटी जब बंधन बैंक के कर्मी महनार के लावापुर निवासी राकेश कुमार राम सहदेई ओपी क्षेत्र के शेखोपुर, बिहजादी, कुम्हरकोल और सहदेई से लोन का पैसा लेकर महनार ब्रांच में जमा करने जा रहे थे. इस संबंध में राकेश कुमार राम ने बताया कि जैसे ही वह चकेयाज के गिरधारी चौक से आगे बढ़ा कि एक काले रंग की बाइक पर सवार तीन युवक ने बाइक का हारन बजाते हुए
ओवर टेक कर आगे से बाइक लगा दी और रोक दिया. उसके बाद दो युवक बाइक से नीचे उतरे और गाली गलौज करते हुए पिस्तौल सटा दी. युवकों ने पहले उसके बाइक की चाभी ले ली और बाइक से नीचे उतार दिया एवं रुपये से भरा बैग लूट लिया. उसके बाइक को लेकर महनार की ओर भागने लगे. थोड़ा आगे जाकर बाइक को सड़क पर लगा अपराधी भाग निकला. राकेश ने यह भी बताया कि अपराधियों ने जो रुपये लूटे हैं वह 11 सेंटर से वसूले गये थे. उधर घटना की जानकारी राकेश ने ग्रामीण और पंचायत के मुखिया सुभाष सिंह को दी. दर्जनों की संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गये.
घटना के बाद महनार की तरफ भाग गये अपराधी
घटना की जांच में जुटी पुलिस
ग्रामीणों ने घटना की सूचना सहदेई ओपीध्यक्ष ज्योति कुमारी को दी. घटना की सूचना मिलते ही ओपीध्यक्ष पुलिस बल के साथ पहुंच कर घटना स्थल पर पहुंच गयी और मामले की तहकीकात शुरू कर दी. ओपी अध्यक्ष ने मामले को संदिग्ध बताया है. प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है. युवक राकेश कुमार राम लावपुर महनार का रहने वाला है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन