242 बोतल फ्रूट बियर जब्त

हाजीपुर : उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के अाधार पर छापेमारी कर एक गुमटीनुमा दुकान से 242 बोतल फ्रूड बियर के साथ तीन बोतल थंडर गोल्ड बियर बरामद की. जानकारी के अनुसार उत्पाद अधीक्षक अरविंद कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि महुआ थाना क्षेत्र के समस्पुरा गांव में शराब का अवैध कारोबार […]
हाजीपुर : उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के अाधार पर छापेमारी कर एक गुमटीनुमा दुकान से 242 बोतल फ्रूड बियर के साथ तीन बोतल थंडर गोल्ड बियर बरामद की. जानकारी के अनुसार उत्पाद अधीक्षक अरविंद कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि महुआ थाना क्षेत्र के समस्पुरा गांव में शराब का अवैध कारोबार किया जा रहा है.
जिसको लेकर एक टीम गठित की गयी. टीम में उत्पाद अवर निरीक्षक गुंजेश कुमार, अवर निरीक्षक सिद्धात कुमार एवं सशस्त्र बल को शामिल किया गया. टीम महुआ थाना क्षेत्र के समस्पुरा गांव पहुंच कर चिन्ह्त जगह पर छापेमारी कर उसी गांव के विपिन कुमार के गुमटीनुमा दुकान में छापेमारी कर दुकान में रखा 242 बोलत फ्रूट बियर के साथ तीन बोतल थंडर गोल्ड बियर बरामद किया है. वहीं कारोबारी विपिन भागने में सफल रहा. उत्पाद विभाग की टीम ने बरामद सभी बियर के बोतल को जब्त कर अपने साथ हाजीपुर थाना लेकर आ गयी. पुलिस ने विपिन कुमार के खिलाफ एक मामला थाने में दर्ज किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




