दो क्विंटल गांजे के साथ धंधेबाज गिरफ्तार
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
बिदुपुर : पटना एसआइटी ने रविवार की देर रात बिदुपुर थाना क्षेत्र में एक मैजिक वाहन पर लदे दो क्विंटल गांजे के साथ एक धंधेबाज को धर दबोचा. बरामद गांजा की कीमत दो लाख रुपये बतायी गयी है. गिरफ्तार अनरजीत कुमार उसी थाना क्षेत्र के माइल-पकड़ी गांव निवासी जगदेव सिंह का पुत्र है. एसआइटी ने […]
विज्ञापन
बिदुपुर : पटना एसआइटी ने रविवार की देर रात बिदुपुर थाना क्षेत्र में एक मैजिक वाहन पर लदे दो क्विंटल गांजे के साथ एक धंधेबाज को धर दबोचा. बरामद गांजा की कीमत दो लाख रुपये बतायी गयी है.
गिरफ्तार अनरजीत कुमार उसी थाना क्षेत्र के माइल-पकड़ी गांव निवासी जगदेव सिंह का पुत्र है. एसआइटी ने गिरफ्तार धंधेबाज और बरामद गांजा बिदुपुर पुलिस को सौंप दिया. पुलिस ने सोमवार को उसे सीजेएम कोर्ट में प्रस्तुत किया. कोर्ट के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया. जानकारी के अनुसार, पटना एसआइटी को गुप्त सूचना मिली थी कि हाजीपुर-महनार मुख्य मार्ग पर पकौली गांव स्थित ब्रह्म स्थान के समीप गांजे की एक बड़ी खेप पहुंचने वाली है. टीम देर रात ब्रह्मस्थान के समीप जाल बिछाया.
जैसे ही वहां धातुरेश्वर ट्रांसपोर्ट नामक मैजिक वाहन पहुंची, एसआइटी ने उसे अपने कब्जे में ले लिया. वाहन पर सवार धंधेबाज अनरजीत को मौके पर दबोच लिया. वाहन की तलाशी ली गयी. वाहन में तिरपाल के नीचे छिपा कर रखे गये गांजे के 24 बंडल बरामद किया गया. रविवार की अहले सुबह ही पटना नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने औद्योगिक थाना क्षेत्र स्थित एक पेट्रोल पंप के समीप से एक ट्रक गांजा बरामद किया था. इस सिलसिले में टीम ने अंतरराज्यीय गांजा तस्कर के तीन सदस्यों को धर-दबोचा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










