बिजली के लिए जाम की सड़क

Updated at : 25 Feb 2017 8:20 AM (IST)
विज्ञापन
बिजली के लिए जाम की सड़क

सड़क पर टायर जला कर नारेबाजी की पटेढ़ी बेलसर : आक्रोशित लोगों ने शुक्रवार को सड़क जाम कर प्रदर्शन किया. गोरौल-सरैया मुख्य मार्ग के मौना चौक पर सड़क पर टायर जला कर नारेबाजी की. लोगों के आक्रोश का कारण बिजली के विवाद में तीन दिनों से आपूर्ति बाधित रहना, मनोरा पंचायत के पूर्व मुखियापति विनोद […]

विज्ञापन
सड़क पर टायर जला कर नारेबाजी की
पटेढ़ी बेलसर : आक्रोशित लोगों ने शुक्रवार को सड़क जाम कर प्रदर्शन किया. गोरौल-सरैया मुख्य मार्ग के मौना चौक पर सड़क पर टायर जला कर नारेबाजी की. लोगों के आक्रोश का कारण बिजली के विवाद में तीन दिनों से आपूर्ति बाधित रहना, मनोरा पंचायत के पूर्व मुखियापति विनोद राय व उसके एक साथी को एक पक्ष द्वारा बंधक बनाना तथा पुलिस द्वारा दोनों को गिरफ्तार किया जाना था. आक्रोशित लोग बिजली आपूर्ति शुरू करने और बिजली को अवरुद्ध करने वालों पर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग कर रहे थे. सूचना मिलते ही बेलसर ओपी अध्यक्ष ने पहुंच कर लोगों को समझा-बुझा कर जाम हटवाया. ओपी अध्यक्ष की पहल पर क्षेत्र में बिजली की सप्लाइ शुरू की गयी. इसके बाद लोग शांत हुए.
प्राथमिकी दर्ज कर दोनों को भेजा गया जेल : चिंतामनपुर निवासी रामबाबू राय के बयान पर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. प्राथमिकी में आरोप लगाया है की विनोद राय, शिवसागर राय, नरेश सहनी तथा बरहटिया निवासी संजीव सिंह अपने और साथियों के साथ पांच बाइक पर सवार होकर घर पर आ धमके. सभी के हाथ में पिस्तौल तथा रॉड थे.
सभी मारपीट करने लगे और महिलाओं से गहना लूटने की कोशिश करने लगे. इस दौरान आसपास के लोग वहां जुट गये और विनोद राय तथा शिवसागर राय को पकड़ कर पुलिस को घटना की सूचना दी.
अन्य लोग वहां से भाग निकले.
इस संबंध में ओपी अध्यक्ष धर्मवीर कुमार भारती ने बताया किगिरफ्तार दोनों व्यक्ति को शुक्रवार को कोर्ट में प्रस्तुत किया गया. कोर्ट के आदेश पर दोनों को जेल भेज दिया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन