बिदुपुर में कार से खींच कर रुपये और चेन छीने

Updated at : 24 Feb 2017 8:10 AM (IST)
विज्ञापन
बिदुपुर में कार से खींच कर रुपये और चेन छीने

बिदुपुर : बिदुपुर थाने के बिदुपुर पठन टोली मसजिद के निकट बदमाशों ने एक कार चालक से मारपीट कर रुपये छीन लिया. पूर्व से घात लगाये हमलावरों ने मारुति कार रोककर गाड़ी से खींच कर घटना को अंजाम दिया. हमलावरों ने जान मारने के नीयत से मारपीट कर जख्मी कर दिया और छह हजार रुपये […]

विज्ञापन
बिदुपुर : बिदुपुर थाने के बिदुपुर पठन टोली मसजिद के निकट बदमाशों ने एक कार चालक से मारपीट कर रुपये छीन लिया. पूर्व से घात लगाये हमलावरों ने मारुति कार रोककर गाड़ी से खींच कर घटना को अंजाम दिया. हमलावरों ने जान मारने के नीयत से मारपीट कर जख्मी कर दिया और छह हजार रुपये नकद व सोना की चैन छीन ली. इस संबंध में मथुरा गांव निवासी अमित कुमार ने जहांगीरपुर गांव के आधा दर्जन लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है.
प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि गत 20 फरवरी को वह भोज खाने मारुति कार से जा रहे थे. मसजिद के निकट पूर्व से घात लगाये हमलावरों ने उनकी कार रोक ली. गाड़ी से खींचकर उन पर जानलेवा हमला कर दिया. इस मामले में अभिमन्यु कुमार, राहुल कुमार, रोहन कुमार, रूपेश कुमार, सहित छह लोगों को नामजद तथा चार अज्ञात पर आरोप लगाया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन