स्थायी रूप से एसडीआरएफ तैनात
Updated at : 24 Feb 2017 8:10 AM (IST)
विज्ञापन

हाजीपुर : जिले में बिहार राज्य आपदा मोचन बल(एसडीआरएफ) टीम की स्थायी प्रतिनियुक्ति हो गयी है. डीएम रचना पाटील की मांग पर राज्य सरकार ने जिले में एसडीआरएफ टीम की प्रतिनियुक्ति की है. पटना के विहटा से एसडीआरएफ की 32 सदस्य टीम हाजीपुर पहुंच गयी है. हाजीपुर क्लब घाट पर टीम को ठहराया गया है. […]
विज्ञापन
हाजीपुर : जिले में बिहार राज्य आपदा मोचन बल(एसडीआरएफ) टीम की स्थायी प्रतिनियुक्ति हो गयी है. डीएम रचना पाटील की मांग पर राज्य सरकार ने जिले में एसडीआरएफ टीम की प्रतिनियुक्ति की है. पटना के विहटा से एसडीआरएफ की 32 सदस्य टीम हाजीपुर पहुंच गयी है.
हाजीपुर क्लब घाट पर टीम को ठहराया गया है. टीम यहां 24 घंटे तैनात रहेंगी. बाढ़, भूकंप सहित आपदा की स्थिति में जिले के विभिन्न प्रखंडों में टीम के सदस्य लोगों के बचाव व राहत पहुंचाएंगे. इंस्पेक्टर हंसलाल गुप्ता के नेतृत्व में टीम में अवर निरीक्षक छत्रपाल पांडेय, हेड कांस्टेबल वीरेंद्र कुमार यादव, राजकिशोर सहित 32 सदस्य शामिल हैं. इंस्पेक्टर हंस पाल ने बताया की पीपा पुल के उद्घाटन के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर वैशाली जिले में स्थायी रूप से एसडीआरएफ की टीम की प्रतिनियुक्ति की गयी है.
टीम में 50 सदस्य क्लब घाट पर रहेंगे. फिलवक्त प्रथम चरण में 32 सदस्य पहुंच गये हैं. जिसमें सुनील कुमार, सोनेलाल, राजू अंसारी, मनोज कुमार, ललन कुमार, राजीव रंजन, अरुण कुमार, राजीव कुमार, दिलीप कुमार आदि शामिल हैं.गुरुवार को टीम ने क्लब घाट पर वोटिंग से घाटों का निरीक्षण किया. आपदा की स्थिति से निबटने के लिए मॉकड्रिल किया. क्लब घाट पर एसडीआरएफ की टीम द्वारा किये जा रहे मॉकड्रिल को देखने के लिए आसपास के लोगों की भीड़ जुटी रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




