पवन एक्स. से चोर गिरफ्तार

Updated at : 21 Feb 2017 11:39 PM (IST)
विज्ञापन
पवन एक्स. से चोर गिरफ्तार

हाजीपुर : पवन एक्सप्रेंस में चोरी कर भाग रहे एक चोर को सीआइबी पुलिस ने गिरफ्तार कर हाजीपुर स्टेशन पर आरपीएफ पुलिस को सौंप दिया. हाजीपुर स्टेशन पर आरपीएफ सब इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार पासवान ने बताया कि गाड़ी संख्या 11062 पवन एक्सप्रेस जैसे ही मुजफ्फरपुर स्टेशन से खुली ही थी कि एक युवक गाड़ी की […]

विज्ञापन

हाजीपुर : पवन एक्सप्रेंस में चोरी कर भाग रहे एक चोर को सीआइबी पुलिस ने गिरफ्तार कर हाजीपुर स्टेशन पर आरपीएफ पुलिस को सौंप दिया. हाजीपुर स्टेशन पर आरपीएफ सब इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार पासवान ने बताया कि गाड़ी संख्या 11062 पवन एक्सप्रेस जैसे ही मुजफ्फरपुर स्टेशन से खुली ही थी कि एक युवक गाड़ी की जेनरल बोगी से कूद कर बगल की बोगी में चढ़ गया. ट्रेन में ड्यूटी कर रहे सीआइबी के इंस्पेक्टर टीएस अहमद ने उस युवक को ट्रेन से कूदते और दूसरे जेनरल बोगी में

चढ़ते देख उसे पकड़ लिया. तलाशी के दौरान उसके पास से 5 हजार रुपये एवं चोरी के दो मोबाइल मिले. उसने नाम मो नौशाद बताया, जो की मुजफ्फरपुर का रहनेवाला है.

उसने पुलिस को बताया की पवन एक्सप्रेस की जेनरल बोगी में सफर कर रहे एक रेल यात्री का पांच हजार रुपये और उसका दोनों मोबाइल चोरी कर भाग रहा था. सीआइबी पुलिस ने हाजीपुर स्टेशन पर पहुंच कर पकड़े गये चोर को आरपीएफ पुलिस को सौंप दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन