अपराधियों ने व्यवसायी की कार को लूटा

Updated at : 04 Jan 2017 12:10 AM (IST)
विज्ञापन
अपराधियों ने व्यवसायी की कार को लूटा

हाजीपुर : नगर थाना क्षेत्र में हाजीपुर-महनार मुख्य मार्ग पर जढुआ बाजार के समीप मंगलवार की अहले सुबह एक व्यवसायी की कार अपराधियों ने लूट ली. उजले रंग की कार बिदुपुर थाना क्षेत्र के रामदौली गांव निवासी व गल्ला व्यवसायी सत्येन्द्र सिंह की थी. यह घटना तब हुई, जब उनका चालक इंद्रजीत कुमार उनके बड़े […]

विज्ञापन

हाजीपुर : नगर थाना क्षेत्र में हाजीपुर-महनार मुख्य मार्ग पर जढुआ बाजार के समीप मंगलवार की अहले सुबह एक व्यवसायी की कार अपराधियों ने लूट ली. उजले रंग की कार बिदुपुर थाना क्षेत्र के रामदौली गांव निवासी व गल्ला व्यवसायी सत्येन्द्र सिंह की थी. यह घटना तब हुई, जब उनका चालक इंद्रजीत कुमार उनके बड़े पुत्र नीरज कुमार को हाजीपुर स्टेशन पर पहुंचाने के बाद कार लेकर घर लौट रहा था.

इसी दौरान बोलेरो से पीछा कर रहे अपराधियों ने जढुआ के समीप ओवरटेक कर कार को रोक दिया. जब तक चालक कुछ समझ पाता, अपराधियों ने हथियार का भय दिखा कर कार लूट ली. चालक का लाइसेंस और मोबाइल भी अपराधियों ने छीन लिये. इस संबंध में बिदुपुर थाने के कर्मोपुर निवासी व कार चालक के बयान पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. प्राथमिकी में चालक ने कहा है कि बोलेरो पर सवार चार अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया.
घटना को अंजाम देने के बाद एक अपराधी कार से जबकि अन्य तीन अपराधी बोलेरो से पटना की ओर निकल भागे. इसके बाद उसने घटना की जानकारी अपने मालिक को दी. दोनों नगर थाने पर पहुंच कर पुलिस को घटना के संबंध में सूचना दी.
पुलिस कर रही है छापेमारी
जढुआ बाजार के समीप एक व्यवसायी की कार लूटी गयी है. चालक के बयान पर बोलेरो सवार चार अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस लूटी गयी कार की बरामदगी और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है.
सुनील कुमार, थानाप्रभारी नगर थाना
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन