पॉलीथिनमुक्त वैशाली बनाएं
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
हाजीपुर : वैशाली बुद्धिजीवी मंच की ओर से मंगलवार को पॉलीथिन से मुक्ति के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया. पॉलीथिनमुक्त वैशाली, एक अभियान के बैनर तले मंच के सदस्य हाथों में स्लोगनों की तख्तियां लिये सड़क पर उतरे. शहर के एसडीओ रोड स्थित हाजी इलियास पार्क के निकट सिविल सर्जन डाॅ इंद्रदेव रंजन ने अभियान […]
विज्ञापन
हाजीपुर : वैशाली बुद्धिजीवी मंच की ओर से मंगलवार को पॉलीथिन से मुक्ति के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया. पॉलीथिनमुक्त वैशाली, एक अभियान के बैनर तले मंच के सदस्य हाथों में स्लोगनों की तख्तियां लिये सड़क पर उतरे. शहर के एसडीओ रोड स्थित हाजी इलियास पार्क के निकट सिविल सर्जन डाॅ इंद्रदेव रंजन ने अभियान दल को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया. अभियान का नेतृत्व मंच के सचिव हिमांशु भूषण सिन्हा ने किया.
अभियान में युगल किशोर सिंह, राम अनूप ठाकुर, डा. शैलेश कुमार विद्यार्थी, डाॅ पीआर अकेला, रामेश्वर प्रसाद सिंह, विष्णुदेव नारायण, रामेश्वर प्रसाद, अधिवक्ता राजकुमार दिवाकर, राजन वर्मा, संजय सिंह, पूनम कुमारी, पुष्पा रानी सिन्हा समेत अन्य लोगों ने हिस्सा लिया. मंच के सदस्यों ने शहर में घूम कर ग्राहकों से पॉलीथिन का उपयोग नहीं करने और खरीदारी के लिए जूट का थैला उपयोग करने की अपील की. पॉलीथिन के हानिकारक प्रभावों के बारे में लोगों को जानकारी दी गयी.
बुद्धिजीवी मंच के पॉलीथिनमुक्त अभियान को हरी झंडी दिखा कर रवाना करते सीएस.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










