लालगंज में डंपर-बाइक की टक्कर में युवक घायल

Updated at : 03 Jan 2017 4:15 AM (IST)
विज्ञापन
लालगंज में डंपर-बाइक की टक्कर में युवक घायल

लालगंज : लालगंज-सराय मुख्य मार्ग के गुरमिया चौक के पास सोमवार की शाम तीन बजे के करीब डम्फर एवं बाइक की टक्कर में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसे स्थानीय लोगों ने लालगंज के निजी क्लीनिक में भरती कराया. जहां उसके नाजुक स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने पीएमसीएच भेज दिया. […]

विज्ञापन

लालगंज : लालगंज-सराय मुख्य मार्ग के गुरमिया चौक के पास सोमवार की शाम तीन बजे के करीब डम्फर एवं बाइक की टक्कर में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसे स्थानीय लोगों ने लालगंज के निजी क्लीनिक में भरती कराया. जहां उसके नाजुक स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने पीएमसीएच भेज दिया. समाचार प्रेषण तक

घायल युवक की पहचान नहीं हो सकी थी. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया की डम्फर सराय की ओर से लालगंज की तरफ तेजी से आ रही थी. पीछे से आ रहे बाइक सवार ने ओवर टेक कर आगे निकलना चाहा की उसी वक्त किसी बाइकर ने उक्त बाइक सवार को चकमा दे दिया. जिससे वह सड़क पर गिर पड़ा. इसी बीच डम्फर ने उसे ठोकर मार दिया. जिससे युवक घायल हो गया. इसी बीच डम्फर चालक डम्फर लेकर भाग निकला.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन