रात के बारह बजते ही गूंजा हैप्पी न्यू इयर

लालगंज : रात के बारह बजते ही हर ओर से आयी आवाज-हैप्पी न्यू इयर, हैप्पी न्यू इयर. चाहे वह लालगंज बाजार की मुख्य सड़क हो या नगर पंचायत क्षेत्र की तंग गलियां या फिर गांव मुहल्ले की ग्रामीण सड़कें व पगडंडियां हर कोई घर से बाहर निकल कर एक दूसरे को बधाई देने में मशगूल […]
लालगंज : रात के बारह बजते ही हर ओर से आयी आवाज-हैप्पी न्यू इयर, हैप्पी न्यू इयर. चाहे वह लालगंज बाजार की मुख्य सड़क हो या नगर पंचायत क्षेत्र की तंग गलियां या फिर गांव मुहल्ले की ग्रामीण सड़कें व पगडंडियां हर कोई घर से बाहर निकल कर एक दूसरे को बधाई देने में मशगूल दिखा. लालगंज बाजार के अगरपुर में युवाओं ने गत वर्ष की विदाई एवं नव वर्ष के स्वागत पर
भव्य पार्टी का आयोजन किया. जहां रात के दस बजते ही कार्यक्रम प्रारंभ हो गया. डीजे की धुन पर लोग देर रात तक थिरकते रहे. इस संदर्भ में आयोजक टीम के सतीश कुमार, राजा कुमार, अर्जुन कुमार, राजीव कुमार आदि ने बताया की रात के बारह बजते ही हमने केक काटकर एवं एक दूसरे को खिलाकर पार्टी शुरू किया. हमारे दोस्तों ने खूब धूम मचाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




