हत्या की नीयत से युवती को कुएं में फेंका

लालगंज : थाना क्षेत्र के दिलावरपुर पोखर के पास स्थित एक कुएं से शनिवार की सुबह ग्रामीणों ने घायलावस्था में एक शादीशुदा युवती को बाहर निकाला. खबर फैलते ही लोगों की भीड़ जमा हो गयी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवती को अपने कब्जे में लेकर इलाज के लिए रेफरल अस्पताल में भरती कराया. युवती […]
लालगंज : थाना क्षेत्र के दिलावरपुर पोखर के पास स्थित एक कुएं से शनिवार की सुबह ग्रामीणों ने घायलावस्था में एक शादीशुदा युवती को बाहर निकाला. खबर फैलते ही लोगों की भीड़ जमा हो गयी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवती को अपने कब्जे में लेकर इलाज के लिए रेफरल अस्पताल में भरती कराया. युवती पिंकी कुमारी ने बताया कि वह गोरौल थाना क्षेत्र के लोदीपुर निवासी किशुन राय की पुत्री है. उसकी शादी एक वर्ष पूर्व भगवानपुर थाना क्षेत्र निवासी नागेंद्र राय के पुत्र दिनेश राय के साथ हुई थी. वह गोरौल उच्च विद्यालय में दसवीं की छात्रा है. पढाई के ख्याल से अभी अपने मायके में रह रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




