वैशाली जिले में 6 साल की बच्ची के साथ रेप, आरोपी फरार

वैशाली : बिहार के वैशाली जिले के सहदेई थाना क्षेत्र से एक चौंका देने वाली खबर सामने आयी है. जानकारी के मुताबिक सहदेई थाना के चकवा गांव में इंसानीयत को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आयी है. बताया जा रहा है कि चकवा गांव की रहने वाली एक छह साल की मासूम बच्ची […]
वैशाली : बिहार के वैशाली जिले के सहदेई थाना क्षेत्र से एक चौंका देने वाली खबर सामने आयी है. जानकारी के मुताबिक सहदेई थाना के चकवा गांव में इंसानीयत को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आयी है. बताया जा रहा है कि चकवा गांव की रहने वाली एक छह साल की मासूम बच्ची के साथ गांव के ही एक युवक ने दुष्कर्म को अंजाम दिया है. आरोपी युवक चकवा गांव का ही रहने वाला रोशन कुमार बताया जा रहा है. फिलहाल युवक फरार है. वहीं पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी युवक की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी कर रही है.
स्थानीय लोगों के मुताबिक युवक ने घटना को उस वक्त अंजाम दिया जब वह स्कूल से लौट रही थी. स्कूल से लौटने के क्रम में वह अकेली थी और युवक ने सुनसान रास्ता देखकर कोहरे की आड़ में उसे झाड़ियों में ले जाकर दुष्कर्म किया. पुलिस ने बच्ची का मेडिकल जांच कराया है जिसमें उसके साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है. यह मामला शुक्रवार का बताया जा रहा है. फिलहाल पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




