नौ हजार किलो महुआ जावा जब्त
Updated at : 31 Dec 2016 8:09 AM (IST)
विज्ञापन

हाजीपुर : ववर्ष को लेकर एसपी के आदेश पर विशेष अभियान के तहत शुक्रवार को की गयी छापेमारी में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. गंगाब्रिज थाना और रुस्तमपुर ओपी की पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से की गयी छापेमारी में नौ हजार किलो महुआ-जावा बरामद किया गया. इस दौरान पुलिस ने दियारा क्षेत्र में संचालित […]
विज्ञापन
हाजीपुर : ववर्ष को लेकर एसपी के आदेश पर विशेष अभियान के तहत शुक्रवार को की गयी छापेमारी में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. गंगाब्रिज थाना और रुस्तमपुर ओपी की पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से की गयी छापेमारी में नौ हजार किलो महुआ-जावा बरामद किया गया. इस दौरान पुलिस ने दियारा क्षेत्र में संचालित आठ भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया. मौके पर पुलिस ने प्लास्टिक के 40 ड्राम में रखे गये महुआ-जावा को बहा कर नष्ट कर दिया.
हालांकि पुलिस के पहुंचने की भनक लगते ही धंधेबाज वहां से भाग निकले.इस कारण भट्ठी चलाने वाले किसी धंधेबाज की गिरफ्तारी नहीं हो सकी. जानकारी के अनुसार, एसपी राकेश कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि राघोपुर दियारे क्षेत्र में देशी शराब बनायी जा रही है. एसपी के निर्देश पर एक टीम का गठन किया गया. गंगाब्रिज थानाध्यक्ष अवनिश कुमार के नेतृत्व में रुस्तमपुर ओपी प्रभारी नवीन कुमार, गंगाब्रिज थानेके अवर निरीक्षक अमरजीत कुमार, राजेश पंडित और सशस्त्र पुलिस राघोपुर दियारे के लिटियाही और शिवकुमारपुर गांव में छापेमारी की.
भौगोलिक दृष्टिकोण से चारों तरफ से नदी से घीरे दियारे क्षेत्र में झाड़ियों के बीच एक के एक बाद संचालित भट्ठियों को देख कुछ देर के लिए छापेमारी टीम के सदस्य भी स्तब्ध रह गये. टीम ने बिहार क्षेत्र में सघन तलाशी की और कुल आठ भट्ठियों को ध्वस्त किया. इन भट्ठियों के समीप जमीन के अंदर गाड़े गये प्लास्टिक के ड्राम में छिपा कर रखे गये 40 ड्रम को बरामद किया. पुलिस ने मौके पर महुआ जावा को नष्ट कर दिया और प्लास्टिक के ड्रम को जब्त कर लिया.
बीते 19 दिसंबर को उत्पाद विभाग ने की थी छापेमारी
एसपी के निर्देश पर उत्पाद अधीक्षक अरविंद कुमार के नेतृत्व में उत्पाद पुलिस ने बीते 19 दिसंबर को राघोपुर दियारे क्षेत्र में छापेमारी की थी. इस दौरान जहांगीरपुर और शिवकुमारपुर दियारे में उत्पाद विभाग ने सघन छापेमारी व तलाशी की थी. टीम ने आठ भट्ठियों को ध्वस्त किया था. 55 ड्रमों में रखे गए 11 हजार किलो महुआ जावा बरामद किया गया था. इन भट्ठियों के समीप से टीम ने 70 लीटर तैयार देशी शराब बरामद की थी. हालांकि उत्पाद विभाग की टीम द्वारा आठ घंटों तक दियारे क्षेत्र में की गयी छापेमारी के दौरान एक भी धंधेबाज पकड़ में नहीं आये थे, लेकिन उत्पाद टीम को दियारे क्षेत्र में बनायी जा रही देशी शराब की खपत के संदर्भ में कई अहम जानकारी मिली थी.
विशेष अभियान में पुलिस को मिली कामयाबी
राघोपुर के लिटियाही और शिवकुमारपुर दियारे में छापेमारी की गयी है. आठ भट्ठियों को ध्वस्त किया गया है. 40 ड्रम में रखे गये लगभग नौ हजार किलो महुआ जावा बरामद किया गया है. एसपी के निर्देश पर नववर्ष पर विधि-व्यवस्था बनाये रखने को लेकर विशेष अभियान के तहत की गयी छापेमारी में पुलिस को यह कामयाबी मिली है.
अवनीश कुमार, थानाध्यक्ष गंगाब्रिज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




