दहेज के लिए विवाहिता की हत्या
Updated at : 30 Dec 2016 8:00 AM (IST)
विज्ञापन

पटेढ़ी बेलसर : दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर एक विवाहिता की हत्या कर शव को गायब करदिया गया है. महिला की एक आठ माह की एक पुत्री भी है. मृतका रंभा कुमारी सोरहत्था गांव निवासी राजेश चौधरी की पत्नी बतायी गयी है. उसकी शादी दो वर्ष पूर्व हुई थी. दहेज के लिए हत्या […]
विज्ञापन
पटेढ़ी बेलसर : दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर एक विवाहिता की हत्या कर शव को गायब करदिया गया है. महिला की एक आठ माह की एक पुत्री भी है. मृतका रंभा कुमारी सोरहत्था गांव निवासी राजेश चौधरी की पत्नी बतायी गयी है.
उसकी शादी दो वर्ष पूर्व हुई थी. दहेज के लिए हत्या करने का आरोप मृतका के पति, ससुर तथा देवरानी पर लगाया गया है. मामले को लेकर मुजफ्फरपुर जिले के सरैया थाना क्षेत्र के अजीजपुर निवासी मृतका के पिता शिवचंद्र शुक्ला ने थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी में आरोप है कि उन्होंने अपनी तीसरी पुत्री रंभा की शादी 30 जनवरी 2015 को सोरहत्था गांव के डीलर सच्चिदानंद चौधरी के पुत्र राजेश से की थी. शादी में उपहार स्वरूप ससुराल वालों की सभी मांग पूरा किया गया था. शादी के एक वर्ष बाद एक पुत्री ने जन्म लिया. उसके बाद दामाद और परिवार वाले दहेज में पांच लाख रुपये मांग कर लाने का दबाव देने लगे. जब मृतका ने ऐसा करने से मना किया तो शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा. कई बार जाकर ससुरालवालों से समझौता किया गया. जिसके कुछ दिन ठीक-ठाक चला.
बीते 21 दिसंबर को पुत्री ने फोन पर बताया कि दहेज की मांग कर प्रताड़ित कर रहे है. उस दिन के बाद से कोई बात नहीं हो सकी. दामाद ने उस दिन के बाद से फोन पर तबीयत खराब होने की बात बतायी. जब पुत्री के घर पहुंचा तो पता चला की वह मर गयी है. मृतका के पिता का दावा है कि उसकी पुत्री की हत्या कर शव को गायब कर दिया गया है.मामले में मृतका के ससुर सच्चिदानंद चौधरी, पति राजेश चौधरी तथा संगीता देवी को आरोपित किया गया है. ओपी अध्यक्ष डीके भारती ने प्राथमिकी दर्ज होने की पुष्टि की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




