कई जिलों का आतंक रामनरेश राय गिरफ्तार, पिस्टल बरामद

Updated at : 28 Dec 2016 7:20 AM (IST)
विज्ञापन
कई जिलों का आतंक रामनरेश राय गिरफ्तार, पिस्टल बरामद

पातेपुर : लूट, हत्या और डकैती सहित अन्य अापराधिक घटनाओं को अंजाम देने वाले कुख्यात रामनरेश राय को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने उसके दो साथियों को भी मौके पर दबोच लिया. उसके पास से एक लोडेड पिस्टल और दो कारतूस व पल्सर बाइक भी पुलिस ने जब्त की है. जांच […]

विज्ञापन
पातेपुर : लूट, हत्या और डकैती सहित अन्य अापराधिक घटनाओं को अंजाम देने वाले कुख्यात रामनरेश राय को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने उसके दो साथियों को भी मौके पर दबोच लिया. उसके पास से एक लोडेड पिस्टल और दो कारतूस व पल्सर बाइक भी पुलिस ने जब्त की है.
जांच में बाइक लूट की पायी गयी है. वैशाली, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर सहित कई जिलों का आतंक बना राम नरेश राय महुआ थाना क्षेत्र के मंगराहिया गांव का रहनेवाला है. उसके गिरोह में शामिल बहुआरा का अजय राय और बलिगांव थाना क्षेत्र के अख्तियारपुर डोघरा गांव के अजय राय को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है. उसके खिलाफ दर्जनों अपराधिक मामले दर्ज हैं. कई थानों की पुलिस नरेश राय को सरगर्मी से तलाश कर रही थी.
गश्ती के दौरान पुलिस ने दबोचा
पातेपुर थाने की पुलिस मंगलवार की अहले सुबह महुआ-ताजपुर मुख्य मार्ग पर श्ती के दौरान बहुआरा कोठिया पुल के पास से गुजर रही थी. इसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन संदिग्ध युवकों पर नजर पड़ी. पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो चालक बाइक की गति तेज कर वहां से भागने लगा. पुलिस ने पीछा कर बाइक सहित तीनों को पकड़ लिया. तलाशी के दौरान रामनरेश राय के पास से लोडेड पिस्टल तथा अजय राय के पास से दो कारतूस मिले. पुलिस ने जब तीनों से पूछताछ शुरू की, तो रामनरेश राय का नाम पता चला.
कुख्यात रामनरेश राय की गिरफ्तारी की जानकारी मिलते ही कई थानों की पुलिस उसके अपराधिक इतिहास को खंगालने में जुट गयी. गश्ती के दौरान मंगलवार की अहले सुबह तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है. एक लोडेड पिस्टल, दो कारतूस और एक बाइक बरामद की गयी है. गिरफ्तार नरेश राय कुख्यात अपराधी है. उसके खिलाफ वैशाली और आसपास के जिलों के कई थानों में लूट, हत्या और डकैती के मामले दर्ज हैं. पुलिस उसके आपराधिक इतिहास को खंगालने के लिए अन्य जिलों की पुलिस से संपर्क बनायी हुई है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन