वैशाली परिभ्रमण के लिए गये स्कूली बच्चे

Updated at : 25 Dec 2016 12:34 AM (IST)
विज्ञापन
वैशाली परिभ्रमण के लिए गये स्कूली बच्चे

राजापाकर : वरांटी ओपी थाना क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय काशीपुर चकवीबी के छात्र-छात्राओं को मुख्यमंत्री शैक्षणिक परिभ्रमण कार्यक्रम के तहत वैशाली परिभ्रमण के लिए जा रहे गाड़ी को हरी झंडी दिखाकर जिला शिक्षा समिति के अध्यक्ष सह स्थानीय जिला परिषद सदस्य सीताराम सिंह ने रवाना किया. परिभ्रमण पर जा रहे छात्र छात्राओं में काफी […]

विज्ञापन

राजापाकर : वरांटी ओपी थाना क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय काशीपुर चकवीबी के छात्र-छात्राओं को मुख्यमंत्री शैक्षणिक परिभ्रमण कार्यक्रम के तहत वैशाली परिभ्रमण के लिए जा रहे गाड़ी को हरी झंडी दिखाकर जिला शिक्षा समिति के अध्यक्ष सह स्थानीय जिला परिषद सदस्य सीताराम सिंह ने रवाना किया. परिभ्रमण पर जा रहे छात्र छात्राओं में काफी खुशी देखी गयी.

मौके पर उपस्थित जिला पार्षद सदस्य सीताराम सिंह ने कहा कि स्कूल में बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ शैक्षिक भ्रमण करने से उन्हें हमारी सभ्यता और संस्कृति का पता चलता है. यह बातें उनके किताबों में नहीं लिखी होती है. इसलिए बच्चों को विभिन्न शैक्षणिक भ्रमण पर जाना जरूरी है. इस मौके पर उपस्थित गणमान्य लोगों में शंकर सिंह, पंचायत समिती सदस्य उषा देवी, धनवंती देवी, बेवी देवी, सचिव संजू देवी शिक्षकों में रामजी राय, उषा कुमारी, जोगेंद्र राय, अशोक ठाकुर, शैलेश कुमार राम, आयशा परवीन, कृष्णा सिंह, महेश सिंह, गणेश ठाकुर, राजीव रंजन, सनोज कुमार आदि शामिल हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन