जअपा ने मनाया पप्पू यादव का जन्मदिन

Updated at : 25 Dec 2016 12:33 AM (IST)
विज्ञापन
जअपा ने मनाया पप्पू यादव का जन्मदिन

हाजीपुर : जन अधिकार पार्टी लोकतांत्रिक के कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से पार्टी के संरक्षक एवं सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव का जन्म दिन मनाया. कार्यकर्ताओं ने केक काट कर जन्म दिन की शुभकामनाएं देते हुए यादव की लंबी उम्र की कामना की. पार्टी जिला कमेटी के बैनर तले जन्म दिन समारोह का आयोजन नगर […]

विज्ञापन

हाजीपुर : जन अधिकार पार्टी लोकतांत्रिक के कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से पार्टी के संरक्षक एवं सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव का जन्म दिन मनाया. कार्यकर्ताओं ने केक काट कर जन्म दिन की शुभकामनाएं देते हुए यादव की लंबी उम्र की कामना की. पार्टी जिला कमेटी के बैनर तले जन्म दिन समारोह का आयोजन नगर के मड‍़ई रोड में हुआ.

कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुपति सिंह समेत अन्य नेताओं ने कहा कि पप्पू यादव बिहार के युवाओं की उम्मीदों का चेहरा हैं. बिहार के युवा व्यवस्था में परिवर्तन चाहते हैं. मौके पर युवा परिषद के जिलाध्यक्ष पिंटू यादव ने जिले के विभिन्न प्रखंडों में गरीबों, असहायों के बीच कंबल वितरण की घोषणा की.
युवा शक्ति के जिलाध्यक्ष अमरेश कुमार, उपाध्यक्ष गोलू सिंह, प्रभात कुमार, आनंद कुमार देव, शिव नाथ कुमार यादव, दीप नारायण सिंह, अर्जुन सिंह, वीरचंद्र सिंह, विश्वनाथ सिंह आदि ने भी अपने विचार प्रकट किये.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन