डीजल अनुदान में गबन की शिकायत

Updated at : 25 Dec 2016 12:31 AM (IST)
विज्ञापन
डीजल अनुदान में गबन की शिकायत

गोरौल : लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम 2015 के तहत गोरौल प्रखंड क्षेत्र के सोन्धो रत्ती गांव निवासी प्रिंस कुमार ने अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी महुआ को आवेदन देकर सोन्धो पंचायत में तत्कालीन पंचायत सचिव एवं जन प्रतिनिधि पर आरोप लगाते हुए वर्ष 2010-11 ने धान की फसल एवं रबी की फसल से संबंधित […]

विज्ञापन

गोरौल : लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम 2015 के तहत गोरौल प्रखंड क्षेत्र के सोन्धो रत्ती गांव निवासी प्रिंस कुमार ने अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी महुआ को आवेदन देकर सोन्धो पंचायत में तत्कालीन पंचायत सचिव एवं जन प्रतिनिधि पर आरोप लगाते हुए वर्ष 2010-11 ने धान की फसल एवं रबी की फसल से संबंधित डीजल अनुदान की राशि गबन कर लिए जाने की शिकायत की है. पत्र में यह भी लिखा गया है

कि 18 जून 2015 को प्रखंड विकास पदाधिकारी गोरौल से इसकी शिकायत ठोस साक्ष्य के साथ की थी, लेकिन इसमें उन्होंने रूचि नही ली. आरोप लगाया गया है कि उस वर्ष धान कि फसल के लिए डीजल अनुदान के वितरण में पंचायत स्तरीय जन प्रतिनिधि एव तत्कालीन पंचायत सचिव द्वारा आपसी मेल से किसानों का फर्जी हस्ताक्षर निशान बनाकर अनुदान कि राशि का गबन कर लिया गया.

शिकायत कर्ता प्रिंस कुमार ने कहा है कि प्रखंड विकास पदाधिकारी को लगभग एक वर्ष से अधिक इस संबंध में शिकायत पत्र दिया हो गया, लेकिन उनके स्तर से कोई करवाई नही हुई. जब उनके तरफ से इसमें कोई रूची नहीं ली गयी तो थक हार कर अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी के शरण में जाना पड़ा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन