इंटरलॉकिंग के काम से विलंब से चलीं ट्रेनें

Updated at : 30 Nov 2016 4:13 AM (IST)
विज्ञापन
इंटरलॉकिंग के काम से विलंब से चलीं ट्रेनें

हाजीपुर : घोसवर स्टेशन पर 27 नवंबर से चार दिसंबर तक रेल ट्रैक पर तकनीकी काम चल रहा है. इंटरलॉकिंग के काम के कारण दो ट्रेनों को रद्द किया गया है, जबकि कई ट्रेनों को पटना से बरौनी के रास्ते चलाया जा रहा है. इसके कारण स्टेशन पर यात्रियों को घंटों इंतजार करना पर रहा […]

विज्ञापन

हाजीपुर : घोसवर स्टेशन पर 27 नवंबर से चार दिसंबर तक रेल ट्रैक पर तकनीकी काम चल रहा है. इंटरलॉकिंग के काम के कारण दो ट्रेनों को रद्द किया गया है, जबकि कई ट्रेनों को पटना से बरौनी के रास्ते चलाया जा रहा है. इसके कारण स्टेशन पर यात्रियों को घंटों इंतजार करना पर रहा है. इंटरलॉकिंग के चल रहे काम से अनजान कई यात्री ट्रेनों के वास्तविक समय पर स्टेशन पर आ जाते हैं, जिन्हें ट्रेनों के लेट होने की जानकारी मिल रही है.

सीटीआइ मेरी नोर अंजलि तोपानो ने बताया कि घोसवर स्टेशन पर इंटरलॉकिंग का काम चार दिसंबर तक चलेगा. इसके कारण मुजफ्फरपुर स्टेशन से आनेवाली ट्रेन अभी पांच से छह घंटे लेट चल रही है. उन्होंने बताया कि अचानक हुए मौसम परिवर्तन और कुहासे की वजह से अभी किसी ट्रेन का परिचालन बाधित होने की जानकारी नहीं मिली है.

घोसवर में चल रहे इंटरलॉकिंग का काम पूरा होने के पश्चात स्थिति सामान्य हो जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन