एयर इंडिया का हुआ बुरा हाल, 2,500 West Asia फ्लाइट्स रद्द, कैपेसिटी घटकर 30%
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 22 Mar 2026 8:07 AM
एयर इंडिया का विमान (File Photo)
Air India : CEO Campbell Wilson ने कहा कि उड़ानों के रद्द होने और जेट फ्यूल दोगुना होने से एयरलाइन सेक्टर पर फिनानसियल दबाव बढ़ा. Air India ने पिछले तीन हफ्तों में वेस्ट एशिया के लिए करीब 2,500 उड़ानें रद्द कर दी हैं.
Air India : एयर इंडिया के CEO कैंपबेल विल्सन ने कहा कि हम ईरान विवाद की वजह से फिलहाल वहां सिर्फ अपनी सामान्य उड़ानों का लगभग 30% ही चला पा रहे हैं. उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया और हमारी इंडस्ट्री अभी भी Middle East के जारी विवाद के असर से जूझ रही है. एयर इंडिया ग्रुप पर इसका बड़ा असर पड़ा है.
विल्सन ने कहा कि विवाद शुरू होने के तीन हफ्तों में हमें इस एरिया के लिए करीब 2,500 उड़ानें रद्द करनी पड़ीं. ऐसा इसलिए क्योंकि एयरपोर्ट बंद हैं. हवा में उड़ान सुरक्षित नहीं मानी जा रही.
जेट फ्यूल की कीमतें हो गई हैं दोगुनी
विल्सन ने कहा कि इस परेशानी का असर अब एयरलाइन सेक्टर पर दिखने लगा है, क्योंकि जेट फ्यूल की कीमतें दोगुनी हो गई हैं. उन्होंने कहा कि असली असर हमें अगले महीने देखने को मिलेगा. साथ ही उन्होंने बताया कि बढ़ती कीमतों का कुछ असर कम करने के लिए एयरलाइन ने नए टिकटों पर फ्यूल चार्ज लगा दिया है.
विमान से यात्रा करने की मांग कम हो जाएगी
उन्होंने ने कहा कि UK, Europe और North America के लिए बाकी उड़ानों को पहले से लंबे रूट से उड़ान भरने को मजबूर होना पड़ रहा है. इससे ज्यादा फ्यूल खर्च हो रहा है. समय भी ज्यादा लग रहा है. विल्सन ने हालांकि यह चिंता भी जताई कि इकोनॉमिक अनसर्टेनिटी के बीच यात्रा करने से लोग बच रहे हैं. उन्होंने कहा कि हर ग्राहक ज्यादा टिकट की कीमतें नहीं देने को तैयार है, इसलिए हम ज्यादा बढ़ा भी नहीं सकते, नहीं तो मांग गिर जाएगी.
यह भी पढ़ें : ईरानी राष्ट्रपति का प्रस्ताव: ‘मिडिल ईस्ट इस्लामिक सभा’ बनानी होगी, पड़ोसी मुल्कों से बोले- दुश्मन की चाल….
विल्सन ने कहा कि फ्यूल की कीमतें, टिकट की कीमतें और ग्राहक की मांग कैसे बदलती है, इसके हिसाब से हमें भी अपने प्लान बदलने पड़ सकते हैं. फिलहाल हमें सुरक्षित उड़ानों पर ध्यान रखना है, गैर-जरूरी खर्च पर कड़ी नजर रखनी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










