भेदभाव से उठ कर होगा वैशाली का विकास

Updated at : 17 Nov 2016 3:48 AM (IST)
विज्ञापन
भेदभाव से उठ कर होगा वैशाली का विकास

शिलान्यास करते विधायक एवं अन्य . वैशाली : अगले चार वर्षों में वैशाली की लगभग सभी सड़कें बनकर तैयार हो जायेगी. बगैर कोई भेदभाव और जाति धर्म से ऊपर उठ कर पूरे वैशाली का समुचित विकास किया जायेगा. यह बात स्थानीय विधायक राजकिशोर सिंह ने वैशाली प्रखंड के अबुलहशनपुर पंचायत में करोड़ों की योजनाओं का […]

विज्ञापन

शिलान्यास करते विधायक एवं अन्य .

वैशाली : अगले चार वर्षों में वैशाली की लगभग सभी सड़कें बनकर तैयार हो जायेगी. बगैर कोई भेदभाव और जाति धर्म से ऊपर उठ कर पूरे वैशाली का समुचित विकास किया जायेगा. यह बात स्थानीय विधायक राजकिशोर सिंह ने वैशाली प्रखंड के अबुलहशनपुर पंचायत में करोड़ों की योजनाओं का शिलान्यास करने के बाद कही. सीएम के सात निश्चय को पूरा करने के उद्देश्य से ही हर गली और मुहल्ले की सड़कों को चिन्हित गया है. विधायक ने सीएम ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत लालगंज-जतकौली रोड से अबुलहसनपुर भूमिहारटोला में लगभग 70 लाख एवं एमएनसी रोड से पौनीहसनपुर पासवान टोला जानी वाली सड़क, जिसकी लागत लगभग 57 लाख होगी का शिलान्यास किया.
जिसकी कार्यकारी एजेंसी कार्यपालक अभियंता ग्रामीण कार्य प्रमंडल हाजीपुर है. स्थानीय विधायक ने यह भी कहा कि वैशाली पावर ग्रिड की क्षमता दोगुनी से भी ज्यादा कर दी गयी है. साथ ही वैशाली प्रखंड के अमृतपुर गांव में पटेढ़ी बेलसर के जारंग और गोरौल प्रखंड के इस्माइलपुर में पावर सब स्टेशन का निर्माण कराया जायेगा. इस मौके पर कार्यपालक अभियंता श्रवण कुमार, कनीय अभियंता अजीत कुमार चौधरी, पंचायत समिति सदस्य शैलेंद्र सिंह, पूर्व मुखिया धर्मेंद्र सिंह, कृष्णदेव सिंह, पप्पू सिंह, ताराकांत सिंह, रमेश सिंह, रामदेव बैठा सहित कई लोग मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन