आपातकालीन स्थिति से निबटने का किया अभ्यास

हाजीपुर : सोनपुर रेल मंडल के सोनपुर स्टेशन पर शनिवार सुबह रेलवे के अधिकारियों ने मॉक ड्रिल की. ट्रेन के एक कोच का एक्सीडेंट होने पर किस तरह बचाव कार्य किया जाये उसके बारे में बारे में अलग-अलग ग्रुप की प्रतिक्रिया और आपसी समन्वय के स्तर की जांच की गयी. एक काल्पनिक परिस्थिति तैयार की […]
हाजीपुर : सोनपुर रेल मंडल के सोनपुर स्टेशन पर शनिवार सुबह रेलवे के अधिकारियों ने मॉक ड्रिल की. ट्रेन के एक कोच का एक्सीडेंट होने पर किस तरह बचाव कार्य किया जाये उसके बारे में बारे में अलग-अलग ग्रुप की प्रतिक्रिया और आपसी समन्वय के स्तर की जांच की गयी. एक काल्पनिक परिस्थिति तैयार की गयी.
जिसमें एक दुर्घटनाग्रस्त कोच के 10 यात्रियों को घायल दिखाया गया. कोच के सारे दरवाजे काम नहीं करते हुए पाये गये. इसके बाद रेलवे की दुर्घटना मेडिकल वैन और आपातकालीन दुर्घटना सहायता गाड़ी के कर्मचारियों की तत्परता की जांच की गयी. साथ ही बिहटा में स्थित एनडीआरएफ की टीम को सहायता के लिए बुलाया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




