लालगंज में ट्रक की ठोकर से अधिवक्ता की गयी जान
Updated at : 21 Oct 2016 2:32 AM (IST)
विज्ञापन

लालगंज : लालगंज थाना क्षेत्र के लक्ष्मी नारायणपुर पंचायत के भगवानपुर गांव निवासी एक अधिवक्ता को लालगंज-हाजीपुर मुख्य मार्ग के पोझिया चौक के निकट एक अनियंत्रित ट्रक ने ठोकर मारकर घायल कर दिया. विदित हो कि अधिवक्ता विशनदेव भगत सुबह लगभग 10 बजे बाइक से हाजीपुर न्यायालय जा रहे थे कि अचानक एक अनियंत्रित ट्रक […]
विज्ञापन
लालगंज : लालगंज थाना क्षेत्र के लक्ष्मी नारायणपुर पंचायत के भगवानपुर गांव निवासी एक अधिवक्ता को लालगंज-हाजीपुर मुख्य मार्ग के पोझिया चौक के निकट एक अनियंत्रित ट्रक ने ठोकर मारकर घायल कर दिया.
विदित हो कि अधिवक्ता विशनदेव भगत सुबह लगभग 10 बजे बाइक से हाजीपुर न्यायालय जा रहे थे कि अचानक एक अनियंत्रित ट्रक ने ठोकर मारकर घायल कर दिया.
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने अधिवक्ता को लालगंज रेफरल अस्पताल में भरती कराया. जहां अधिवक्ता विशनदेव भगत की स्थिति बिगड़ने लगी. डाॅक्टरों ने बिगड़ती स्थिति को देख कर घायल को पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया. पीएमसीएच जाने के दौरान हाजीपुर के अंजानपीर चौक पहुंचते ही अधिवक्ता की मौत हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




