मेले में पहुंचे ढाई लाख के बैल

Updated at : 21 Oct 2016 2:31 AM (IST)
विज्ञापन
मेले में पहुंचे ढाई लाख के बैल

पटेढ़ी बेलसर : नगवां मवेशी मेले में इस बार पहुंचा एक बैल का जोड़ा लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है. दूर-दूर से लोग इस बैल को देखने पहुंच रहे हैं. सिलेव(हल्का काला) रंग का हीरा-मोती नाम का यह बैल लोगों को एक नजर देखने पर मजबूर कर रहा है. दोनों बैल की खुराक […]

विज्ञापन

पटेढ़ी बेलसर : नगवां मवेशी मेले में इस बार पहुंचा एक बैल का जोड़ा लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है. दूर-दूर से लोग इस बैल को देखने पहुंच रहे हैं. सिलेव(हल्का काला) रंग का हीरा-मोती नाम का यह बैल लोगों को एक नजर देखने पर मजबूर कर रहा है. दोनों बैल की खुराक जानकार लोग आश्चर्यचकित हो रहे हैं.

हीरा-मोती प्रतिदिन पांच लीटर दूध पीते हैं. बैल मालिक इसके लिए एक गाय भी रखे हुए हैं.

जिस दिन दूध हीरा-मोती को नहीं मिलता वह चारा को मुंह भी नहीं लगाता. इसके अलावे दोनों बैल को दाना-चोकर, सप्ताह में एक दिन घी तथा महीने में बीस दिन कैल्शियम दी जाती है. हीरा-मोती को मेले में लेकर पहुंचे करनेजी मुंजिया के किसान राजेश राय ने बताया की इस बैल को 5 महीने पहले सीतामढ़ी से खरीदे है. इसकी कीमत 2 लाख 51 हजार रुपये रखी गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन