वैशाली में तीन लड़कियां तालाब में डूबीं, मौत

Updated at : 18 Oct 2016 9:30 PM (IST)
विज्ञापन
वैशाली में तीन लड़कियां तालाब में डूबीं, मौत

हाजीपुर : बिहार के वैशाली जिले में धर्मपुर बतेशर गांव में तीन नाबालिग लडकियां आज एक तालाब में डूब गईं. जनदाहा पुलिस थाना के प्रभारी धु्रव नारायण प्रसाद ने कहा कि यह घटना उस समय घटी जब 17 वर्षीय खुशबू कुमारी, 17 वर्षीय पुतुल कुमारी और 18 वर्षीय रेशमी गांव के तालाब में नहाने गई […]

विज्ञापन

हाजीपुर : बिहार के वैशाली जिले में धर्मपुर बतेशर गांव में तीन नाबालिग लडकियां आज एक तालाब में डूब गईं. जनदाहा पुलिस थाना के प्रभारी धु्रव नारायण प्रसाद ने कहा कि यह घटना उस समय घटी जब 17 वर्षीय खुशबू कुमारी, 17 वर्षीय पुतुल कुमारी और 18 वर्षीय रेशमी गांव के तालाब में नहाने गई थीं.

उन्होंने कहा कि इनमें से दो लड़कियां अपनी सहेली को डूबने से बचाने के लिए तालाब में कूदीं, लेकिन अंतत: तीनों लड़कियां डूब गईं. इनके शव पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेजा गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन