सुरक्षा व्यवस्था होगी दुरुस्त

Updated at : 16 Oct 2016 2:42 AM (IST)
विज्ञापन
सुरक्षा व्यवस्था होगी दुरुस्त

निर्देश. छठ व कार्तिक पूर्णिमा को लेकर डीएम ने की बैठक ट्रैफिक रूट भी निर्धारित होगा एनडीआरएफ की टीम रहेगी मौजूद घाटों पर पटाखा नहीं चलाना होगा हाजीपुर : जिला पदाधिकारी रचना पाटील और पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में बैठक हुई. बैठक में छठ पूजा और कार्तिक पूर्णिमा से संबंधित […]

विज्ञापन

निर्देश. छठ व कार्तिक पूर्णिमा को लेकर डीएम ने की बैठक

ट्रैफिक रूट भी निर्धारित होगा
एनडीआरएफ की टीम रहेगी मौजूद
घाटों पर पटाखा नहीं चलाना होगा
हाजीपुर : जिला पदाधिकारी रचना पाटील और पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में बैठक हुई. बैठक में छठ पूजा और कार्तिक पूर्णिमा से संबंधित कई निर्देश जारी किया गया. इस बैठक में सीओ, बीडीओ, डीसीएलआर के साथ कई पदाधिकारी मौजूद थे. बैठक में डीएम ने सभी सीओ और डीसीएलआर को घाटों की सूची बनाने का निर्देश दिया. सभी बीडीओ और सीओ को अपने प्रखंड क्षेत्र में घाटों और तालाबों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध करना है.
बताया गया कि इस वर्ष नदी और तालाबों में पानी ज्यादा होने के कारण विशेष सतर्कता रखनी होगी. खतरनाक घाटों पर बैरिकेडिंग करने के साथ इसकी जानकारी संबंधित अधिकारी को जल्द मुहैया कराना है. पूजा के दौरान नावों और महाजाल को दुरुस्त कर घाट किनारे रखना है. एनडीआरएफ की टीम को जिले में रहने के लिए कहा गया. प्रशासनिक शिविर में पदाधिकारी को मौजूद रहना होगा और उनके पास मेडिकल कैंप रहेगा. घाटों पर ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया जायेगा और लाइफ जैकेट शिविर में रखने का निर्देश दिया गया है. छठ घाट पर किसी प्रकार की अनहोनी से बचने के लिए पटाखे नहीं छोड़ना है. डीएम ने महत्वपूर्ण घाटों पर लाइट, दोहरे बैरिकेडिंग, खतरा से संबंधित लाल झंडा और सीसीटीवी लगाने का निर्देश दिया. घाट पर छठ करनेवाले वर्तियों को कपड़ा बदलने के लिए एक कमरे का निर्माण होगा. आपदा विभाग के डिजायन के आधार पर घाटों के किनारे फ्लैक्स लगाया जायेगा.
एसपी राकेश कुमार ने बैठक में पदाधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने का निर्देश दिया. उन्होंने हैलोजन लाइट, घाट पर एक दिन पहले बैरिकेडिंग लगाने और पार्किंग की व्यवस्था की बात कही. एसपी ने तैराकों के फोन नंबर को घाटों पर प्रकाशित करने और जेनेरेटर की समुचित व्यवस्था करने का निर्देश दिया. सभी बीडीओ और सीओ को टॉर्च और पावर बैंक रखना होगा. छठ पूजा और कार्तिक पूर्णिमा के दौरान ट्रैफिक रूट को भी निर्धारित किया जायेगा.
बैठक में जिला पदाधिकारी रचना पाटील एवं अन्य.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन