मुखिया की गिरफ्तारी पर हंगामा
Updated at : 15 Oct 2016 5:22 AM (IST)
विज्ञापन

जंदाहा : थाने के डीह बुचौली भवानी हाट पर गुरुवार की देर शाम फायरिंग के मामले में पुलिस ने महिसौर पंचायत के मुखिया रत्नेश कुमार सिंह और उनके भतीजा सन्नी कुमार को गिरफ्तार किया था. इस पर गुस्साये ग्रामीणों ने शुक्रवार को जंदाहा थाने का घेराव कर जम कर हंगामा मचाया. ग्रामीणों का आरोप था […]
विज्ञापन
जंदाहा : थाने के डीह बुचौली भवानी हाट पर गुरुवार की देर शाम फायरिंग के मामले में पुलिस ने महिसौर पंचायत के मुखिया रत्नेश कुमार सिंह और उनके भतीजा सन्नी कुमार को गिरफ्तार किया था. इस पर गुस्साये ग्रामीणों ने शुक्रवार को जंदाहा थाने का घेराव कर जम कर हंगामा मचाया. ग्रामीणों का आरोप था कि पुलिस ने जबरदस्ती इस मामले में दोनों को पकड़ा है. उनका कहना था कि दोनों की इस मामले में कोई संलिप्तता नहीं है. थाने पर ग्रामीण मुखिया से बात कराने की मांग करने लगे. हंगामा कर रहे लोगों से थानाध्यक्ष ने कहा कि मुखिया को एसपी के आदेश पर हाजीपुर स्थित औद्योगिक थाने पर रखा गया है पर लोग हंगामा करते रहे. इसके बाद थानाध्यक्ष ने एसपी को इसकी सूचना दी.
एसपी ने पांच लोगों के दल को मुखिया से बात करने के लिए औद्योगिक थाने पर भेजने का निर्देश दिया, लेकिन लोग नहीं माने और मुखिया और उनके भतीजा को छोड़ने की मांग पर अड़े रहे. इसी बीच डीह बुचौली गांव के ग्रामीण भी थाने पर आ गये और महिसौर के ग्रामीणों से उलझ गये. थाने पर मची अफरा-तफरी के बीच पुलिस ने बल का प्रयोग कर दोनों पक्षों को थाना परिसर से बाहर किया. ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए जंदाहा थाना पर एसएसबी के जवान डटे रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




