वैशाली : पुरानी रंजिश में अंधाधुंध फायरिंग, 6 जख्मी

वैशाली : बिहारमें वैशाली के जंदाहा थाना के डीहबुचौली गांव स्थित भवानी पेठिया में गुरुवार को पुरानी रंजिश को लेकर अंधाधुंध फायरिंग की गयी. फायरिंग में गोली लगने से छह लोग घायल हो गये. दो बाइक पर सवार होकर आये चार बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया. सभी घायलों को जंदाहा के एक निजी क्लीनिक […]
वैशाली : बिहारमें वैशाली के जंदाहा थाना के डीहबुचौली गांव स्थित भवानी पेठिया में गुरुवार को पुरानी रंजिश को लेकर अंधाधुंध फायरिंग की गयी. फायरिंग में गोली लगने से छह लोग घायल हो गये. दो बाइक पर सवार होकर आये चार बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया. सभी घायलों को जंदाहा के एक निजी क्लीनिक में भरती कराया गया. डाक्टरों ने गंभीर रूप से घायल दो लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया.
घायलों में तीन नबालिग बच्चे भी शामिल हैं. 12 वर्षीय पवन कुमार, 10 वर्षीय गोविंद सहनी और 9 वर्षीय राजा कुमार को गरदन में गोली लगी है. जबकि 45 वर्षीय राज नारायण ठाकुर को कमर के नीचे गोली लगी है. विजय सहनी और दुखित सिंह को पीठ में गोली लगी है. दोनों को पटना भेजा गया है. उनकी हालत गंभीर बतायी जा रही है. घायल में पांच लोग डीह बुचौली गांव के बताए जा रहे हैं. जबकि दुखित अरनिया के रहने वाले हैं जो सब्जी विक्रेता हैं और हाट में
सब्जी बेचने आये थे.
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है गोली अत्याधुनिक हथियार से चलायी गयी है. घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष ध्रुव नारायण, बीडीओ, सीओ, पातेपुर के प्रमुख समेत अन्य प्रशासनिक पदाधिकारी वहां पहुंच गये हैं. पुलिस सूत्रों के अनुसार हाट में अमरनाथ सहनी नामक एक व्यक्ति को टारगेट किया गया था. वह कई मामलों में पुलिस का वांछित अभियुक्त है. उसके हाथ में भी गोली लगी है. हालांकि वह पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए किसी गुप्त स्थान पर अपना इलाज
करा रहा है.
वर्चस्व की है लड़ाई
इधर घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी राकेश कुमार भी देर शाम जंदाहा पहुंच गये. उन्होंने बताया कि पूर्व के विवाद को लेकर गोलीबारी की घटना हुई है. उन्होंने घटना का मूल कारण वर्चस्व की लड़ाई बताया है. घायल राज नारायण ठाकुर की भी कई मामलों में संलिप्तता पायी गयी है. अमरनाथ सहनी भी वांछित अपराधी है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




